आज का राशिफल 16 फरवरी, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Wednesday, Feb 16, 2022 - 07:52 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज खर्चे अधिक होंगे। कारोबार में आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। किसी नए प्रोजेक्ट की योजना बना सकते हैं। शाम के समय जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का कार्यक्रम बनेगा।
उपाय- बच्चों को खिलौने उपहार में दें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज का दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा। कोई भी यात्रा करते हुए सावधानी बरतें। वाहन को धीमी गति में चलाएं। आज संतान को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें, पैरों एवं जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।
उपाय-  जल का अपव्यय करने से बचें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज आप किसी धार्मिक कार्य में भागीदार बन सकते हैं। मन की शांति के लिए किसी धर्म स्थल पर जा सकते हैं। आज मन गुप्त विद्याओं की ओर आकर्षित हो सकता है। आज यात्रा के दौरान आप किसी अनुभवी व्यक्ति से मिलेंगे जिससे आपको भविष्य में लाभ होगा।
उपाय-  पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज आपको अपनी व्यापारिक योजना को पूरा करने के लिए रास्ते मिलेंगे। आज आपको दोस्तों और परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। सभी कार्य सफल होने के योग बनते हैं, कोशिश जरूर करें। व्यापार में भी आज कुछ नए सम्बन्ध बनेंगे जो आने वाले समय में फायदेमंद रहेंगे।
उपाय- खोटे सिक्के जल प्रवाह करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज कारोबार में कुछ मुश्किल निर्णय लेने पड़ सकते हैं। कारोबार से सम्बंधित कुछ नए संपर्क बनेंगे। जीवन साथी के साथ अपने मन की बातों को साझा करके बेहतर महसूस करेंगे। बच्चों के लिए आज का दिन अच्छा है। उन्हें अपनी पढ़ाई के उत्तम परिणाम मिलेंगे।
उपाय- पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज खर्चों की अधिकता के कारण आपकी बचत के ऊपर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। युगल प्रेमियों के बीच किसी वहम के कारण दूरियां पैदा हो सकती हैं। आज आप किसी रोग की समस्या के चलते डॉक्टरी सलाह ले सकते हैं।
उपाय- आटे का दान मंदिर में करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज के दिन यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जो कि लाभदायक रहेंगी। नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले लोग आवेदन कर सकते हैं। आज आपका मन धर्म-कर्म के कार्यों में लगेगा। आपका मन आध्यात्म की तरफ बढ़ेगा। संतान से कोई सुखद समाचार मिलेगा।
उपाय-  कुत्ते को रोटी खिलाएं।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज के दिन लोहे का औजार इस्तेमाल करते हुए सावधानी बरतें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में अभी निर्णय आने में समय लगेगा। आज आप अकारण ही तनाव महसूस करेंगे, रात के समय अनिंद्रा की परेशानी भी हो सकती है।
उपाय-  घर से जंग लगी हुई लोहे की वस्तु को निकाल दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। संतान पक्ष को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। टायर पंचर होने के कारण अपने गंतव्य पर निर्धारित समय से देरी से पहुंचेंगे। छोटी-छोटी बातों की अनदेखी करने की कोशिश करें। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें।
उपाय- किसी की भी निंदा न करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising