आज का राशिफल 24 जनवरी, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Monday, Jan 24, 2022 - 07:47 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। पढ़ाई की अपेक्षा उनका मन दोस्तों के साथ घूमने-फिरने और मौज-मस्ती में ज्यादा रहेगा। बच्चे अपना अधिकतर समय मोबाइल, टीवी अथवा सोशल मीडिया पर बिताएंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते ऑफिस के काम नजर अंदाज करने पड़ सकते हैं, जिससे आपके बहुत से काम लंबित रह जाएंगे।
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। जीवनसाथी के कारण घर के बड़ों से बहस हो सकती है। दिन थोड़ा चिंता में बीतेगा। पिता की सलाह से एक सही निर्णय लेने में सफल रहेंगे। क्रोध में आकर वाणी पर काबू ना खोएं। व्यापार में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय-  चांदी धारण करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों में सफलता मिलेगी। मुश्किल से मुश्किल काम करने में सफल रहेंगे। नई जिम्मेदारियों को भी अभी अच्छे से संभाल लेंगे। आप कोई भी तरकीब अपनाकर अपने सभी काम समय से पूरा करने में सक्षम रहेंगे। घर के बड़ों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
उपाय-  हल्दी का दान मंदिर में करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। किसी की कही सुनी बातों में आकर अपने रिश्तों में शक को जगह न दें। आपके द्वारा कहे गए अपशब्द रिश्तों की गरिमा को खराब कर सकते हैं, जिनका पछतावा आपको भविष्य में होगा। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले अच्छे से सोच-समझ लें।
उपाय-  नीले फूल जमीन में दबाएं।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज विवाह योग्य जातकों के लिए शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं। व्यापार में साझेदार के साथ मतभेद हो सकता है। कुछ चिंताएं आपके दिन को ख़राब कर सकती है। बहन का सहयोग मिलने से पारिवारिक समस्याओं का हल मिलेगा।
उपाय-  दुर्गा मां की आराधना करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने और मौज-मस्ती में दिन बिताएंगे। वाहन खरीदने के योग बनते हैं। स्वयं के लिए खरीदारी पर जा सकते हैं। आपके आकर्षक व्यक्तित्व के कारण कुछ नए मित्र बनेंगे। जीवनसाथी आपसे कुछ अधिक ही अपेक्षा कर सकते हैं।
उपाय- हरे रंग के कपड़े पहनने से परहेज करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज आपका पारिवारिक जीवन काफी उत्साह से भरा रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। घरेलू खरीदारी के लिए जीवन साथी के साथ खरीदारी पर जा सकते हैं। युवाओं के जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है।
उपाय-  कानों में सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। आज आपका साझेदार आपको कोई उपहार देगा। दिन खुशनुमा रहेगा। वाणी पर थोड़ा अंकुश रखें। वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में दोस्तों के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे।
उपाय-  काली गाय को ज्वार खिलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज जीवन साथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। शाम को जीवनसाथी के साथ बाहर भोजन पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। कार्यक्षेत्र में अपने उत्साह पर काबू रखें, अन्यथा सामने वाला आपके दृष्टिकोण समझने को गलत समझ सकता है।
उपाय- लक्ष्मी मां की आराधना करें और लाल गुलाब का फूल अर्पित करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News