आज का राशिफल 7 जनवरी, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Friday, Jan 07, 2022 - 07:16 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतियों को लेकर आया है। आपकी मेहनत से आज रुके कार्य गति प्राप्त करेंगे। विद्यार्थी नई बातें सीखने के लिए उत्सुक दिखाई देंगे। स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं।
उपाय- शिवलिंग पर गुलाब के फूल अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में सभी जरुरी काम तेजी से निपटायेंगे। आज अपने क्रोध और आवेश पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। कारोबार में कोई बनता काम बिगड़ सकता है, सावधान रहें। आज किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले दो बार विचार कर लें।
उपाय- यथासम्भव चांदी के गिलास में पानी पियें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज आध्यात्म की तरफ आपका रुझान रहेगा। व्यापार में मिले अवसरों का लाभ उठाएंगे। लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें। मांगलिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा। सामाजिक उत्सव में शामिल होने का मौका मिलेगा।
उपाय- पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र में अधिक व्यस्तता के कारण थकावट महसूस करेंगे। अपने विचारों को दूसरों के सामने आसानी से व्यक्त करने में सक्षम रहेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा।
उपाय- सरस्वती मां की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यावसायिक कार्यों में भागदौड़ बनी रहेगी। नौकरी में आपके कौशल में वृद्धि होगी। नौकरी में जरुरी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर सोच-समझ कर करें। आज खुद के लिए समय निकाल पाने में सफलता मिलेगी।
उपाय- छोटी कन्याओं को भोजन करवाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। जीवनसाथी को किसी जरुरी काम के लिए अपनी राय देंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा। अपनी पुरानी हानि की आज भरपाई कर लेंगे। त्वचा सम्बन्धी कोई परेशानी हो सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
उपाय- हरा नारियल मन्दिर में दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिलने की सम्भावना है। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। आज खुद में अति आत्मविश्वास न आने दें। आप अपना मनपसंद संगीत सुनने में समय व्यतीत कर सकते हैं।
उपाय- केसर का तिलक लगायें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। निजी मामलों में धैर्य रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। संपत्ति में सोच-समझ कर निवेश किया जा सकता है। किसी भी काम को शुरू करने से पहले उसके परिणाम के बारे में विचार अवश्य कर लें।
उपाय- लोहे की वस्तु का दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। घर में मेहमानों के आने से चहल-पहल लगी रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशियों भरा बना रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा को लेकर अधिक गंभीर होने की आवश्यकता है। संतान को खेलते समय चोट लगने की सम्भावना है, सावधानी रखें।
उपाय- मीठा दान करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising