आज का राशिफल 30 दिसंबर, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Thursday, Dec 30, 2021 - 07:37 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक –1
मूलांक 1,10,19 व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज आप अपने काम के प्रति ज्यादा केन्द्रित नजर आएंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह फायदेमंद रहेगी। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। घर के लिए कुछ साज-सज्जा का सामान खरीदेंगे।
उपाय- शहद का सेवन करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2,11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज का दिन शुभ रहेगा। आज आपको कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे, जो आने वाले समय में आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी अच्छी कंपनी से साक्षात्कार करने का मौका मिलेगा। कारोबार में भी विस्तार के अवसर मिलेंगे।
उपाय- चावल का दान मंदिर में करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3,12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज आपका ज्यादातर समय परिवार वालों के साथ बीतेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आपके काम कम प्रयास में सफल हो जाएंगे, जिसके चलते आप कार्यक्षेत्र से जल्दी घर आ सकते हैं। आज के दिन कारोबार में भी आपको बड़ा मुनाफा होने के योग बनते हैं।
उपाय- सोना बेचने या गिरवी रखने से बचें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। घर के बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें, सांस या गले से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बच्चे विदेश में शिक्षा के लिए योजना बना सकते हैं।
उपाय- पीले रंग का धागा गले में धारण करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज का दिन शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आज आगे की शिक्षा के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से ली गई सलाह आपके काम आएगी। कारोबार में कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
उपाय- हल्दी का तिलक लगाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज परिवार के साथ खरीदारी पर जाने की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर भी आप आज सभी काम बड़ी सरलता से पूरे कर लेंगे। शाम को खाली समय में दोस्तों से मिलने जा सकते हैं। छोटी बहन की मदद से आज कोई विशेष काम पूरा होगा।
उपाय- गाय का घी मंदिर में दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज भाग्य आपका साथ देगा। कार्यक्षेत्र में आप कठिन कार्यों को भी अपनी सूझबूझ के साथ आसानी से पूरा कर लेंगे। आपके स्वभाव में विनम्रता बढ़ेगी। धर्म-कर्म के कामों में आपका मन लगेगा। शाम के समय में मानसिक थकान को दूर करने के लिए आप योग का सहारा ले सकते हैं।
उपाय- बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 8
मूलांक 8,17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज आपके सभी काम समय से बनते चले जाएंगे। आपको अपनी मेहनत के उत्तम परिणाम मिलेंगे। कोई भी काम करते हुए घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह बहुत फायदेमंद रहेगी। व्यापार सम्बन्धी कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में समय लग सकता है।
उपाय- पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज बच्चे पढ़ाई पर अच्छे से ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। उनका मन पढ़ाई में लगेगा। पिता की सलाह से किए गए काम फायदेमंद रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आप लोगों से अपना काम निकलवा पाने में सफल रहेंगे।
उपाय- सूर्य को लाल रोली डालकर जल दें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising