आज का राशिफल 14 दिसंबर, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Tuesday, Dec 14, 2021 - 07:30 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। किसी जरुरी काम को पूरा करने में आपको परिवार के सभी सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। पिता के ख़राब चल रहे स्वास्थ्य में सुधार दिखाई देगा। आज धनराशि उधार लेनी पड़ सकती है।
उपाय-  गुड़ मंदिर में दान करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करना आपकी प्राथमिकता रहेगी। परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को आज शुभ समाचार मिल सकता है। आज भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
उपाय-  पानी का अधिक सेवन करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। व्यापार में बड़ा निवेश करने से पहले घर के अनुभवी सदस्यों से सलाह जरुर लें। अपने विचारों को खुल कर व्यक्त करने में आज आपको परेशानी होगी। आज दूसरों से मन की बात करने में आपको परेशानी महसूस होगी।
उपाय-  केसर का तिलक लगायें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कंप्यूटर से सम्बंधित काम करने वाले व्यक्तियों के लिए आज का दिन बहुत लाभदायक रहेगा। बहुत दिनों से मन में चल रही बात को आज जीवनसाथी के साथ साझा करेंगे। आज पिता की सेहत का ख्याल रखें।
उपाय- चांदी का चकोर टुकड़ा अपने पास रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों से आपके अधिकारी बहुत प्रभावित होंगे। आज से किसी नये और बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। काम में ज्यादा व्यस्त होने की वजह से परिवार को समय कम दे पाएंगे।
उपाय- छोटी कन्याओं का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं की खरीदारी की तरफ आपका ध्यान आकर्षित होगा। युगल प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। वे अपने भविष्य से जुड़े कुछ निर्णय ले सकते हैं।
उपाय- सफ़ेद चन्दन का तिलक लगायें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुसार ही सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में बदलाव चाहते हैं तो आवेदन देने के लिए उपयुक्त समय है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जा सकते हैं।
उपाय-  काला-सफ़ेद कम्बल दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। व्यवसाय के विकास के लिए कोई महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे। आज सोच-समझ कर संपत्ति में निवेश किया जा सकता है। स्वस्थ रहने के लिए बाहर के खान-पान से बचें।
उपाय- जरूरतमंद की सहायता करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज कुछ नये लोगों के संपर्क में आयेंगे। जो भविष्य में कारोबार के लिए फायदेमंद होंगे। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। मित्र को उधार दिया धन आज वापस मिलने की सम्भावना है।
उपाय- सुंदरकांड का पाठ करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising