आज का राशिफल 2 दिसंबर, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Thursday, Dec 02, 2021 - 07:50 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र में अपने लक्ष्यों के प्रति फोकस करेंगे। मेहनत के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ बहस करने से बचें। पिता की ख़राब चल रही सेहत में सुधार आएगा। आज आपके काम बनते नजर आएंगे।
उपाय- सूर्य को जल अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ संबंधों में सुधार होगा। भावनाओं में आकर किसी से ऐसा वादा न करें, जिसको पूरा करने में आपको परेशानी आये। माता का सहयोग मिलेगा। आज बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा।
उपाय-  शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। किसी को दिया हुआ उधार आज वापस मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। व्यवसाय में अपने शत्रुओं और विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे। कारोबार के विस्तार के बारे में विचार बना सकते हैं।
उपाय-  पीपल के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। व्यापार में साझेदार के साथ ग़लतफ़हमी की वजह से झगडा हो सकता है। अपनी वाणी में नियंत्रण रखें। आपके शब्द हो सकता है रिश्तों को आहत पहुंचाए। नकारात्मक विचार रखने वाले व्यक्तियों से दूर रहें। किसी विदेशी भाषा को सीखने में रूचि बढ़ेगी।
उपाय- चांदी धारण करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज व्यापार में किसी भी तरह की जोखिम से भरा निवेश न करें। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन विशेष रहेगा, वे गणित में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। माता की सेहत का ख्याल रखें।
उपाय-  दुर्गा माता की आराधना करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। घर की साफ़-सफाई और महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। युवा प्रेमियों को आज तर्क-वितर्क से बचना चाहिए। व्यापारिक यात्रा करेंगे। आज नये लोगों से संपर्क बनेगा। जीवनसाथी के साथ किसी पुरानी बात को लेकर बहस हो सकती है।
उपाय-  मंदिर में दही का दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। कोई अनजानी चिंता आपको परेशान कर सकती है। आत्मविश्वास में कमी महसूस करेंगे। आज आपका मन काम में कम लगेगा। आलस्य और सुस्ती महसूस करेंगे। अपनी सेहत को लेकर सचेत रहें।
उपाय-  काले कुत्तों को भोजन करवाएं।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। तेज़ी से वाहन चलाना आज भारी पड़ सकता है। नौकरी के किसी भी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने से पहले उस को अच्छे से पढ़ जरुर लें। अच्छे-खासे चलते किसी प्रोजेक्ट में बिना कारण कठिनाइयां आएंगी। आप क्या करें और क्या न करें कि स्थिति में फंस सकते हैं।
उपाय- सरसों का तेल दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आपके द्वारा किये गए कामों की करीबी मित्र प्रशंसा करेंगे। कारोबार और निजी जीवन दोनों में कुछ सकारात्मक परिवर्तन दिखने को मिलेंगे।
उपाय- मसूर की दाल मंदिर में दान करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

 

Niyati Bhandari

Advertising