आज का राशिफल 26 नवंबर, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Friday, Nov 26, 2021 - 07:46 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज व्यापार के नजरिए से दिन सामान्य है। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक और परिणाम कम मिलेंगे। किसी कर्मचारी के साथ बहस हो सकती है। अपने क्रोध पर काबू रखें।  जीवन साथी के साथ अनबन हो सकती है।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, जिस कारण मानसिक तनाव महसूस करेंगे। अपनी सेहत का ख्याल रखें। वाहन चलाते हुए गति का ख्याल रखें, दुर्घटना होने की संभावना बनती है।
उपाय- शिवलिंग पर जल अभिषेक करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज आपको मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। मेहनत से उत्तम परिणाम मिलेंगे।  प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में निवेश करते हैं तो लाभ होगा।  कारोबार में कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। परिवार के साथ आज का दिन खुशनुमा बीतेगा।
उपाय-  माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। आपके कुछ रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी में सहकर्मियों से आज आपको मदद मिलेगी। आज आप अपने टारगेट समय से पूरा कर पाएंगे। अभिमान की भावना से दूर रहें।
उपाय- जौं को जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज प्रॉपर्टी में किए गए निवेश से लाभ मिलेगा। आज बिजनेस में कुछ नई योजनायें बनाएंगे परंतु कोई भी निर्णय सोच-समझ कर लें। ख़र्चे अधिक होंगे, जिसके कारण आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है।
उपाय-  छोटी कन्याओं को भोजन करवायें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। कोई प्रेम संबंध जीवन में दस्तक दे सकता है। वाहन खरीदने के योग बनते हैं। परिवार के साथ खरीदारी पर जा सकते हैं।
उपाय- इत्र लगायें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। किसी भवन निर्माण स्थल को जांच करते हुए सावधानी बरतें। आज यात्रा स्थगित हो सकती है। आपके आलस्य के कारण कुछ काम अधूरे रह जाएंगे।
उपाय-  घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु हो तो उसको हटा दें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज का दिन अच्छा रहेगा। धीमी गति से ही सही परंतु आपके सारे काम पूरे होंगे। फैक्ट्री में कोई नई मशीन खरीद सकते हैं। कानूनी या कोर्ट से संबंधित मामलों में फैसले आप के हक में होंगे।
उपाय- सरसों के तेल में छाया दर्शन पर शनि मंदिर में दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज मांगलिक कार्यों में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ लड़ाई-झगड़ा होने की संभावना बनती है। प्रॉपर्टी में निवेश करने से आज बचें। अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा बने बनाएं काम बिगड़ सकते हैं।
उपाय- सुंदरकांड का पाठ करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising