आज का राशिफल 22 नवंबर, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Monday, Nov 22, 2021 - 07:21 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। नौकरी में मेहनत के बाद भी लक्ष्यों को पूरा करने में असमर्थ रहेंगे, जिस कारण अधिकारियों के रोष का सामना करना पड़ सकता है। पिता की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। सिरदर्द की समस्या हो सकती है।
उपाय-  खोटे सिक्के जल प्रवाह करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई को लेकर गंभीर होने की जरूरत है। बाहर का खाना खाने से पेट सम्बन्धी कोई समस्या होने की सम्भावना है। व्यापारी वर्ग अपने कारोबार के विस्तार की योजना बना सकते हैं।
उपाय- चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। परिवार के अनुभवी और बड़े सदस्यों से आपको मदद मिलेगी। आज आप अपनी बुद्धिमत्ता और तार्किक शक्ति से किसी महत्वपूर्ण मुद्दे को निपटाने में सक्षम होंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। किसी भी विवाद में पड़ने से बचें।
उपाय- धर्म स्थान में सेवा कार्य करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। व्यापार में रोजमर्रा के काम को नई तकनीक से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आज अकस्मात धन लाभ के योग बनते हैं। अनुसन्धान से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की सम्भावना है।
उपाय-  सरस्वती मां की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज कोई सुनहरा अवसर मिल सकता है। विद्यार्थियों को उनकी मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। अपने अहंकार पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें।
उपाय- कांच के बर्तन दान करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। पति-पत्नी के सम्बन्धों में मजबूती आयेगी। पिछले कुछ दिनों से चल रही समस्या का जीवनसाथी की मदद से हल निकाल पाने में सफल होंगे। बदलते मौसम के कारण सर्दी-जुखाम होने की सम्भावना है। सेहत का ख्याल रखें।
उपाय-  नीले रंग के फूल शाम के समय जमीन में दबाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। बचपन के किसी मित्र से मिलने का मौका मिलेगा, आप दोनों अपनी पुरानी यादें ताज़ा करेंगे। लंबी दूरी की यात्रा करने के लिए उत्तम समय है। व्यापार की यात्राएं भी लाभदायक रहेंगी। आज आपको बिजनेस में निवेश करना लाभदायक रहेगा।
उपाय- पीले नींबू मंदिर में दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कोई रिश्तेदार संपत्ति खरीदने के मामले में आपसे सलाह मांग सकता है। निजी मामलों में धैर्य और समझदारी से काम लें। विद्यार्थी अपनी प्रतिभा से प्रशंसा प्राप्त करेंगे।  आज एकाएक आपके कुछ रुके हुए काम पूरे होंगे।
उपाय-  काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। कारोबार के लिए जल्दबाज़ी में लिए गए निर्णय से नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों का खेलकूद में अधिक मन लगेगा। कोई भी कार्य करते हुए सावधानी बरतें, चोट लगने की संभावना बनती है। आयत-निर्यात के व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ होगा।
उपाय-  सुंदरकांड का पाठ करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising