आज का राशिफल 18 नवंबर, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Thursday, Nov 18, 2021 - 07:42 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, पर आप उनको अच्छे से पूरा करने में सक्षम रहेंगे। नौकरी में कुछ नये अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी दोस्त से मदद मिल सकती है।
उपाय- मुफ्त में किसी से कोई बिजली का सामान न लें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार से सम्बंधित छोटी यात्रा करनी पड़ेगी। आज यात्राएं लाभकारी रहेगी। माता की खराब चल रही सेहत में सुधार आएगा।
उपाय- चांदी के गिलास में पानी पियें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। दिनभर ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी नये काम को शुरू करने की योजना बना सकते हैं। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। पढ़ाई को लेकर विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। पिता की सलाह से काम पूरे होंगे।
उपाय- अपने से बड़ों का सम्मान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कार्यलय में किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसको अच्छे से पढ़ लें। आज कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। कोई शॉर्टकट अपनाने से बचें। पुलिस और कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें।
उपाय- एक श्रीफल जल प्रवाह करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। भाई-बहन के बीच चल रहा विवाद आज बातचीत करके खत्म हो सकता है। अपने शब्दों पर संयम रखें। आज आपकी बातें दूसरों को बुरी लग सकती हैं। मानसिक एवं शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है।
उपाय- आज हरे रंग का परहेज़ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज परिवार के साथ किसी दोस्त के घर किसी आयोजन में शामिल होने जायेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आज अपने उतावलेपन पर काबू रखें। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
उपाय- जीवनसाथी को लाल गुलाब का फूल दें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज के दिन कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। चलते काम को कल पर टालना भारी पड़ेगा। नकारात्मक विचार रखने वाले व्यक्तियों से दूर रहें। किसी खास दोस्त से कहासुनी हो सकती है।
उपाय- केसर का तिलक लगायें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज वाहन या कोई अचल संपत्ति खरीदने का निर्णय ले सकते हैं। व्यवसाय में साझेदारी के बारे में सोच सकते हैं। वाहन चलाते  समय सावधानी बरतें, दुर्घटना होने की सम्भावना है।
उपाय- शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। व्यवसाय में बनाई गयी सभी योजनायें आज पूरी होंगी। नौकरी में सहकर्मियों की मदद मिलेगी। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बेकार के लड़ाई झगड़ो से दूर रहें।
उपाय- आज किसी से भी झूठ न बोलें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

 

Niyati Bhandari

Advertising