आज का राशिफल 17 नवंबर, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Wednesday, Nov 17, 2021 - 09:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र में किसी कर्मचारी के साथ बहस हो सकती है। आपका मन आज काम में कम लगेगा। आलस्य के कारण कुछ महत्वपूर्ण काम पूरा करने में विलम्ब होगा। घर के नवीनीकरण और पुनर्रचना के कामों में अड़चने आएंगी।
उपाय- काला सफेद कम्बल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज सारा दिन खुद को किसी बात को लेकर व्याकुल महसूस करेंगे। आज आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेना पड़ सकता है। आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण करके निर्णय लेना होगा, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है।
उपाय-  शिवलिंग पर धतूरे के फल अर्पित करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को थका हुआ महसूस करेंगे लेकिन काम आपकी स्वयं की मेहनत से ही पूरे होंगे। कारोबार में निर्णय लेना आज थोड़ा मुश्किल हो सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से मदद मिल सकती है।
उपाय- हाथ में पीले रंग का धागा बांधे।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। यदि संपत्ति में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। आज ऑफिस में अपने सहयोगियों से काफी मदद मिलेगी। आज आप अपने लक्ष्यों को समय पर पूर्ण कर पाएंगे।
उपाय-  शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज आप आने वाली किसी भी समस्या को अपनी बुद्धिमत्ता से सुलझा लेंगे। कोर्ट-कचहरी में चल रही दिक्कते शीघ्र ही दूर होंगी। कुछ दिन से ख़राब चल रही सेहत में सुधार दिखाई देगा।
उपाय-  दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। वाहन खरीदने के लिए आज का दिन अच्छा है। आज शाम को अपने जीवनसाथी के साथ घूमने या खरीदारी पर जाने की योजना बना सकते हैं। युगल प्रेमियों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा।
उपाय-  गाय को ज्वार खिलायें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से अच्छी सलाह मिल सकती है। कारोबार में सोच-समझ कर किया गया निवेश लाभदायक रहेगा। सेहत की दृष्टि से आज का दिन थोड़ा मंदा रहेगा। रुका हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है।
उपाय- काले कुत्ते को कुछ खाने को दें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज कारोबार में बहुत समय से रुका हुआ कोई सौदा परिपक्व हो सकता है। आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। आपकी मेहनत के सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। परिस्थितियों के दबाव में आकर हड़बड़ाहट या जल्दबाजी में कोई काम न करें।
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। नौकरी में तनाव या गुस्से के कारण किसी कर्मचारी के साथ नोकझोंक हो सकती है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें, बात को बेकार में बढ़ावा न दें। आज बातचीत के दौरान अपने शब्दों पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है।
उपाय- काले तिल जल प्रवाह करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News