आज का राशिफल 6 नवंबर, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Saturday, Nov 06, 2021 - 07:30 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा। किसी दोस्त से मिलने की योजना रद्द हो सकती है। आज कार्यक्षेत्र में सारा दिन काम में व्यस्त रहेंगे, थोड़ा तनाव महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ प्यार भरी नोकझोंक हो सकती है।
उपाय- बंदरों को गुड़ खिलायें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी पुराने मित्र से बात हो सकती है। काम में मन कम लगेगा। कार्यक्षेत्र में भी आप अपने काम पर कम केन्द्रित कर पाएंगे।
उपाय- गाय को हरा चारा खिलायें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र में हर काम को समय से पूरा कर पाएंगे। कुछ पुराने रुके हुए कामों का आज अचानक हल मिल सकता है। आज लोग आपके काम करने के तरीके से प्रभावित होंगे।
उपाय- दही मंदिर में दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज जीवनसाथी के साथ प्रेम सम्बन्ध मजबूत होंगे। आज आप अपने पहनावे और रख-रखाव पर ज्यादा ध्यान देंगे। आज बच्चों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। कुछ अनचाहे खर्चे परेशान कर सकते हैं।
उपाय- सरस्वती माता की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज का दिन बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज किसी महिला सहकर्मी से मदद मिल सकती है परन्तु वे आपकी कार्यशैली से नाखुश होंगे। कोर्ट-कचहरी में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे।
उपाय-  मां दुर्गा के मंदिर में गाय के घी का दीपक जलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज आप कोई नया हुनर सीखने की कोशिश करेंगे। आज आप किसी ऑनलाइन पाठ्यक्रम में शामिल होंगे। कारोबार में आज लाभ मिलेगा। आज महत्वपूर्ण मीटिंग में सफलता प्राप्त करेंगे।
उपाय- आज इत्र का इस्तेमाल करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज आपको अपने कामों में जीवनसाथी का साथ मिलेगा। शाम को अपने जीवनसाथी के साथ डिनर पर जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं। आज का दिन व्यावसायिक और निजी जीवन दोनों के लिए अच्छा रहेगा।
उपाय- भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की आराधना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में भी आज लाभ होगा। आज आप खुद के रख-रखाव पर पैसा खर्च करेंगे। नौकरी में भी आज आपका मन खुश रहेगा।
उपाय- आंखों में काजल लगायें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज आपके कपड़े पहनने के ढंग में भी बदलाव आ सकता है। आज आपकी बातों का दूसरों पर गहरा प्रभाव होगा। लोग आपकी बात मानेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आप अपने सहकर्मियों से काम करवाने में सफल रहेंगे।
उपाय- व्यायाम करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising