आज का राशिफल 2 नवंबर, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Tuesday, Nov 02, 2021 - 09:30 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 1 नम्बर। आज का दिन मूलांक 1 वालों के लिए अच्छा है। आपको अभिमान या अहंकार की भावना से बचना होगा। कोई अच्छी खबर जिसका आप बहुत समय से इंतजार कर रहे थे आज मिल सकती है। आज आपको कारोबार में धन लाभ होगा।
उपाय- माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 2
जिनका जन्म किसी भी महीने की  2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 2 नम्बर। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। आप अपने लक्ष्य और पढ़ाई में एकाग्र हो पाएंगे। कोई पुरानी समस्या आज सुलझ सकती है। आज आपको अपने काम में मां का भरपूर सहयोग मिलेगा। घर में माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
उपाय- शिवलिंग पर दूध से अभिषेक करें।

मूलांक – 3
जिनका जन्म किसी भी महीने की  3, 12, 21, 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 3 नम्बर। आज का दिन कारोबार और व्यापार के लिए अच्छा है। आज आपको कुछ ऐसे अवसर मिलेंगे जिससे आपका व्यापार बढ़ेगा। आज विद्यार्थी अपनी आगे की शिक्षा को लेकर कुछ योजना करेंगे, जिससे उन्हें भविष्य में लाभ होगा।
उपाय- पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

मूलांक – 4
जिनका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 4 नम्बर। आपके लिए आज दिन के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। उतावलेपन में आकर कोई काम करने की बजाय बुद्धि और संयम से काम लेना होगा। आज किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। आज के दिन के परिणाम आपकी समझ पर निर्भर करते हैं।
उपाय- हरे रंग के कपड़े पहनने से परहेज करें।

मूलांक – 5
जिनका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 5 नम्बर। आज आपको कुछ बिजनेस मीटिंग करनी पड़ सकती है। दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा। शाम होते-होते शारीरिक और मानसिक थकावट महसूस करेंगे। हालांकि कामकाज के नजरिये से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज विद्यार्थियों को अपने प्रोजेक्ट पूरे करने के लिए भाई-बहन से मदद मिलेगी।
उपाय- दूध का दान मंदिर में करें।

मूलांक – 6
जिनका जन्म किसी भी महीने की  6, 15 और 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 6 नम्बर। आज मां के साथ बहस हो सकती है। आपका हर समय मस्ती के मूड में रहना और आपका गैर-जिम्मेदार रवैया घर के बड़ों की नाराजगी का कारण बन सकता है। बच्चों का मन कोई नई कला सीखने के लिए आकर्षित हो सकता है।
उपाय- गाय का घी मंदिर में दान करें।

मूलांक – 7
जिनका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 7 नम्बर। आज व्यापार सम्बन्धी कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। आज काम का बोझ थोड़ा ज्यादा रहेगा। नौकरी में स्थानांतरण की संभावना बनती है। आपका मन काम में कम लगेगा।
उपाय- कुत्ते को कुछ खाने को दे।

मूलांक – 8
जिनका जन्म किसी भी महीने की  8, 17 और 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 8 नम्बर। अनचाहे खर्चों के कारण नकदी धन की कमी हो सकती है। आज आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। कार्यभार ज्यादा होने के कारण थकान और तनाव महसूस करेंगे। आज बिजनेस में कुछ निवेश करना पड़ सकता है।
उपाय- लोहा दान करें।

मूलांक – 9
जिनका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 9 नम्बर। ऑफिस में कुछ मुश्किल परिस्थितियों को अपनी सूझबूझ से सुलझा पाएंगे। ऑफिस में काम आज समय से पूरा कर लेंगे, जिसके कारण घर-परिवार को भी समय मिल पाएगा। आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे।
उपाय- हनुमान मंदिर में मिठाई बांटे।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising