आज का राशिफल 25 अक्टूबर, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Monday, Oct 25, 2021 - 07:15 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 1 नम्बर।  आज कोई सरकारी काम करना चाहते हैं तो दिन शुभ है। ऑफिस में भी उच्च अधिकारियों के साथ आज आपके संबंध अच्छे होंगे। संतान से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
उपाय- बच्चों के साथ प्यार प्रेम से रहें, उन्हें कोई अपशब्द न कहें।

मूलांक – 2
जिनका जन्म किसी भी महीने की  2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 2 नम्बर। मूलांक 2 वालों के लिए सेहत के नजरिए से आज का दिन थोड़ा मंदा रहेगा। कोई भी काम थोड़ा सावधानी से करें। कमर दर्द की परेशानी हो सकती है। आज आप बिना किसी कारण के ही तनाव महसूस करेंगे।
उपाय- कौए को पनीर खिलाएं।

मूलांक – 3
जिनका जन्म किसी भी महीने की  3, 12, 21, 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 3 नम्बर। आज आप किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आपका मन अध्यात्म की तरफ ज्यादा झुका रहेगा। आप आज ज्योतिष या अन्य किसी गुप्त विद्या के बारे में जानने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन अच्छा है।
उपाय- मंदिर में केले दान करें।

मूलांक – 4
जिनका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 4 नम्बर। आज आपका काफी समय से रुका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है। आज कुछ अनचाहे खर्चे भी लगे रहेंगे। जिनके कारण नकदी धन की कमी हो सकती है। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े हुए लोग आज अपना लक्ष्य पूरा कर पाएंगे।
उपाय- आज पीठ पीछे किसी की बुराई करने से बचें।

मूलांक – 5
जिनका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 5 नम्बर। आज का दिन कारोबार और व्यवसाय के लिए अच्छा रहेगा। आपकी वाककला कौशल कारोबार में नए प्रोजेक्ट के लिए मददगार साबित होगा। मां-बेटी के सम्बन्ध और मजबूत होंगे।
उपाय- पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें।

मूलांक – 6
जिनका जन्म किसी भी महीने की  6, 15 और 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 6 नम्बर। आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए अच्छा है। आप मन की बात अपने साथी को कह पाएंगे। कोई गुप्त रोग होने की संभावना बनती है। समय पर डॉक्टर की सलाह लें।
उपाय- चंदन का तिलक लगाएं।

मूलांक – 7
जिनका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 7 नम्बर। मूलांक 7 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको यात्राओं से लाभ होगा। करोबार में कुछ परिवर्तन लाने के बारे में सोच सकते हैं, जो कि आने वाले समय में लाभकारी रहेंगे।
उपाय- काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 8
जिनका जन्म किसी भी महीने की  8, 17 और 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 8 नम्बर। आज आपका दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा। आप अपनी कुछ निजी जिम्मेदारियों को पूरा करने में लगे रहेंगे। कार्यभार ज्यादा होने के कारण हड़बड़ाहट में आकर काम न करें। यह चीज आपके तनाव को बढ़ा सकती है।
उपाय- काले चने दान करें।

मूलांक – 9
जिनका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 9 नम्बर। आज आप किसी भी काम को करने के लिए ज्यादा उत्साह दिखाएंगे, जिसके कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। जल्दबाजी में या भावनाओं में आकर किसी को कोई ऐसी बात न कहें जिसका आपको बाद में पछतावा हो। आज अपनी ऊर्जा, उत्साह और भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
उपाय- छोटे बच्चों को खट्टी-मीठी टॉफी खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising