आज का राशिफल 14 अक्टूबर, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
Thursday, Oct 14, 2021 - 07:27 AM (IST)
मूलांक – 1
जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 1 नम्बर। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप बुद्धि और समझ की परिपक्वता के चलते समस्या का हल ढूंढ पाएंगे। छोटी बहन से मदद मिल सकती है। कारोबार में आज कोई बड़ा निवेश करने से बचें।
उपाय- तुलसी के पौधे को जल दें।
मूलांक – 2
जिनका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 2 नम्बर। आज आप भावनाओं में आकर किसी को कुछ ऐसी बात कह सकते हैं, जिसके कारण बाद में आपका मन परेशान रहेगा। आज क्या करें और क्या न करें कि परिस्थिति में होने के कारण कोई निर्णय नहीं ले पाएंगे।। भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
उपाय- गले में चांदी की चैन पहनें।
मूलांक – 3
जिनका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 3 नम्बर। आज का दिन कारोबार और व्यापारियों के लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने नेटवर्क से लाभ मिल सकता है। कारोबार में विस्तार के लिए भी विचार किया जा सकता है।
उपाय- पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें।
मूलांक – 4
जिनका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 4 नम्बर। मूलांक 4 वाले लोग आज का दिन सूझ-बूझ के साथ बिताएं। आज आप सोचेंगे कुछ और करेंगे कुछ। जिससे मिले परिणाम आपकी आगे की योजना खराब कर सकते हैं।
उपाय- नीले रंग के 5 फूल सरस्वती मां को अर्पित करें।
मूलांक – 5
जिनका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 5 नम्बर। आज का दिन आपके लिए बेहतरीन परिणामों वाला रहेगा। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों के लिए आज अपना टार्गेट पूरा करने के लिए अच्छा दिन है। बच्चों का मन पढ़ाई में कम लगेगा।
उपाय- किन्नर को हरे रंग का 5 का नोट दें।
मूलांक – 6
जिनका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 6 नम्बर। आज आपके जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। जीवन साथी के साथ भी दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। आप भौतिक सुख-साधनों की तरफ ज्यादा आकर्षित होंगे। आज का दिन खरीदारी के लिए बेहतर है। विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- साफ-सुथरे चमकदार कपड़े पहनें।
मूलांक – 7
जिनका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 7 नम्बर। आज चाकू या अन्य किसी भी प्रकार के औजार का इस्तेमाल करते हुए सावधानी बरतें। आज कोई त्वचा से सम्बंधित रोग होने की संभावना बनती है।
उपाय- मां दुर्गा को इलायची का भोग लगाएं।
मूलांक – 8
जिनका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 8 नम्बर। आज चीजों पर ज्यादा सोच- विचार के कारण देरी हो सकती है। अधिक सोच-विचार मानसिक तनाव का कारण भी बन सकता है, जिसका असर आपके निजी जीवन पर देखने को मिलेगा।
उपाय- किसी छोटी कन्या को भोजन करवाएं और उसका आशीर्वाद लें।
मूलांक – 9
जिनका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 9 नम्बर। आज के दिन जोश के साथ साथ होश से काम लें। आज आपकी समझदारी और सूझबूझ की परीक्षा का दिन है। लड़ाई-झगड़े की जगह प्यार से बातचीत करके अपने काम निकलवाना ज्यादा अच्छा रहेगा।
उपाय- हनुमान जी को बिना चूने वाला गुलकंद का मीठा पान चढ़ाएं।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in