आज का राशिफल 20 सितंबर, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Monday, Sep 20, 2021 - 07:29 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 बनता है। आज के दिन आपको घर-परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। आज आप जो भी काम को करेंगे मन लगाकर करेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। किसी मित्र से सहायता प्राप्त हो सकती है।
उपाय- जल के कलश की स्थापना करें।

मूलांक – 2
जिनका जन्म किसी भी महीने की  2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 2 नम्बर। आज कुछ निर्णय अपनी भावनाओं को एक तरफ रख कर लेने होंगे। परिस्थितियों के दबाव में आकर किसी को कोई वायदा न करें अन्यथा बाद में चीजों को संभालना मुश्किल हो सकता है।
उपाय- चांदी के आभूषण धारण करें।

मूलांक – 3
जिनका जन्म किसी भी महीने की  3, 12, 21, 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 3 नम्बर। आज चीजों पर बहुत विचार-विमर्श के बाद भी किसी नतीजे पर पहुंचना मुश्किल रहेगा। किसी बड़े या पिता की सलाह से काम आसान हो सकता है।
उपाय- दूध में केसर मिलाकर पियें।

मूलांक – 4
जिनका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 4 नम्बर। आज का दिन आपके लिए असमंजस भरा रहेगा। कोई भी निर्णय लेने में परेशानी होगी। क्रोध में आकर अपशब्दों का इस्तेमाल न करें। दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें।
उपाय- खोटे सिक्के जल प्रवाह करें।

मूलांक – 5
जिनका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 5 नम्बर। आज का दिन आपके लिए औसतन रहेगा। खर्चों की अधिकता के कारण नकदी धन की कमी हो सकती है। आज किसी पुराने मित्र से संपर्क हो सकता है।
उपाय- किसी किन्नर को 5 का नोट दान दें।

मूलांक – 6
जिनका जन्म किसी भी महीने की  6, 15 और 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 6 नम्बर। आज निजी जीवन में कुछ समस्याओं के कारण मन परेशान रहेगा। मां के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। मित्र के साथ अपने मन की बातों को साझा करने की कोशिश करेंगे।
उपाय- गाय का घी मंदिर में दें।

मूलांक – 7
जिनका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 7 नम्बर। आज के दिन के परिणाम आपके लिए मंदे रहेंगे। माता की सेहत का ख्याल रखें। जल्दबाजी में किया गया कोई काम नुकसानदेह साबित हो सकता है।
उपाय- कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

मूलांक – 8
जिनका जन्म किसी भी महीने की  8, 17 और 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 8 नम्बर। परिवार में वैचारिक मतभेद के कारण मनमुटाव का माहौल हो सकता है। मानसिक तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। किसी गलत संगति में जाने से बचें।
उपाय- शिवलिंग पर जल अभिषेक करें।

मूलांक – 9
जिनका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 9 नम्बर। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। नकदी धन की स्थिति मजबूत बनी रहेगी। व्यापारिक स्तर पर साझेदारी के प्रस्ताव का कोई निर्णय सोच-समझ कर लें।
उपाय- शहद और मिश्री खाकर घर से जाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising