आज का राशिफल 16 सितंबर, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Thursday, Sep 16, 2021 - 07:50 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। व्यर्थ के क्रोध से दूर रहें अन्यथा स्वयं के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। वाहन धीमी गति से चलाएं।
उपाय- सूर्य को जल दें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वाले जातक आज चिंताओं से घिरे रहेंगे। संतान पक्ष को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कमर दर्द परेशानी का कारण बन सकता है। किसी को पैसा उधार देने से बचें।
उपाय-  जल का अपव्यय न करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज आप किसी मंदिर या धर्म स्थान में दर्शन के लिए जा सकते हैं। आपके सभी कार्य सफल होंगे। ऑफिस में सीनियर की मदद से आप अपनी समस्या का समाधान ढूंढ पाएंगे। विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन शुभ रहेगा।
उपाय- परनिंदा से परहेज करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज आपकी योजनाओं के सफल होने के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी की बातों में आने की बजाय स्वयं के बुद्धि और विवेक से काम करें। कामकाज संबंधी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
उपाय- कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज के दिन व्यापार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। किसी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। किसी को कोई वायदा करते हैं तो पूरा करें। भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
उपाय-  तुलसी के पौधे को जल दें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज कारोबार और व्यवसाय के लिए दिन अच्छा रहेगा। धन आगमन के स्त्रोत में वृद्धि होगी। आज का दिन आप हंसी-मजाक और मौज-मस्ती में बिताएंगे। जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है।
उपाय- जीवनसाथी को इत्र उपहार में दें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। इच्छुक जातक नौकरी में स्थानांतरण के लिए आवेदन दे सकते हैं। बहुत समय से चली आ रही कोई समस्या आज हल हो सकती है।
उपाय- गणेश भगवान की आराधना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज जीवन साथी से मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। दांपत्य जीवन के सुखों में कमी आ सकती है, जिसके कारण आप उदास और निराश महसूस करेंगे। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
उपाय- मांस-मदिरा का सेवन न करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। दुर्घटना के योग बनते हैं। किसी मित्र अथवा भाई से विवाद हो सकता है। आज खर्चों की अधिकता के कारण नकदी धन की स्थिति कमजोर हो सकती है।
उपाय-  काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising