आज का राशिफल 6 सितंबर, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Monday, Sep 06, 2021 - 07:37 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण अपने काम पर कम ध्यान दे पाएंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन उत्पन्न हो सकता है। अपने मन की बात जीवन साथी के साथ साझा करने में असहजता महसूस करेंगे।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज विद्यार्थियों की एकाग्रता में कमी आ सकती है। पढ़ाई में मन कम लगेगा। फैशन डिजाइन तथा अन्य प्रकार के रचनात्मक क्षेत्र उनको अपनी तरफ आकर्षित कर सकते हैं। विचारों में अस्थिरता उत्पन्न हो सकती है।
उपाय- चरण स्पर्श कर मां का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज का दिन कामकाज के लिए अच्छा रहेगा। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। आज आप अपनी सूझबूझ से अपने कार्य को समय से पहले पूरा कर पाएंगे। किसी को किया हुआ वादा निभाने में आज आप सफल होंगे।
उपाय- पीले रंग का रुमाल अपने पास रखें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। मूलांक 4 वाले जातक आज का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। फैशन व डिजाइन के क्षेत्र से जुड़े लोग कुछ अद्भुत रचनाओं को जन्म दे सकते हैं। किसी मित्र के साथ विवाद होने की संभावना बनती है।
उपाय- सरस्वती मां की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन के सुख में वृद्धि होगी। जीवन साथी के साथ खरीदारी पर जा सकते हैं। किसी महिला मित्र से सहायता प्राप्त होगी।
उपाय- पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातको का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आज आप स्वयं के लिए खरीदारी कर सकते हैं।
उपाय- दही का दान मंदिर में करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज व्यापार और कारोबार में तरक्की के योग बनते हैं। कारोबार संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवन साथी से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है।
उपाय- संतान को अपशब्द न कहें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज किसी लालच में आकर कोई गलत कार्य करने से बचें। व्यर्थ के लांछनों का सामना करना पड़ सकता है। अपने स्वार्थ को पूरा करने के लिए किसी झूठ का सहारा न लें। आज आपका मन काम में कम लगेगा।
उपाय- सरसों के तेल में छाया दर्शन कर शनि मंदिर में दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज वाहन धीरे चलाएं। साहसिक कार्य में हिस्सा लेते हुए सावधानी बरतें। जल्दबाजी में कार्य करने से बचें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपका उतावलापन नुकसानदेह साबित हो सकता है।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising