आज का राशिफल 12 मई, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Wednesday, May 12, 2021 - 05:03 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आय के मामले में आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। मन शांत होने से नौकरी में कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, जिस कारण आत्मविश्वास बढ़ेगा। काफी समय से रुका पैसा आज वापस मिलने की सम्भावना है।
उपाय-  पिता का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिनका निर्वाह आप कुशलतापूर्वक करेंगे। विद्यार्थियों को अपने भविष्य को लेकर चिंता सता सकती है। व्यापार में आर्थिक रूप से मिलेजुले परिणाम प्राप्त होंगे।
उपाय- रात्रि में दूध का सेवन न करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। नौकरी में आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर परिणाम लेकर आया है। फिजूलखर्ची पर आज नियंत्रण रख पाने में सक्षम रहेंगे।
उपाय- पीपल के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। किसी बात को लेकर मन उलझन में रहेगा। अपने जिद्दी स्वभाव को बदलने के लिए दिन उपयुक्त है अन्यथा भविष्य में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ससुराल पक्ष से कोई अप्रिय खबर सुन मन विचलित हो सकता है।
उपाय- तुलसी की माला धारण करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा, जिसकी महक परिवार और व्यवसाय दोनों जगह फैलेगी। आय में वृद्धि होगी। पुरानी पारिवारिक बातों को लेकर मन थोड़ा भावुक हो सकता है। भाई-बहन में आपसी सहयोग देखने को मिलेगा।
उपाय- कन्याओं को भोजन करवाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। युगल प्रेमियों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। भौतिक वस्तुओं की खरीद में पैसा व्यय करेंगे। दूसरे को दिखाने के लिए किए गए खर्चें आर्थिक स्थिति को कमज़ोर करेंगे। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय- मंदिर में दही दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आपकी रूचि आध्यात्म की ओर बढ़ेगी। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिलने की सम्भावना है। संतान की शिक्षा के लिए कोई बड़ा निवेश करने पर विचार कर सकते हैं। नौकरी में मनचाही जगह पर स्थानांतरण होने की सम्भावना है।
उपाय- काले सफ़ेद तिल जल प्रवाहित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु आपकी छवि ख़राब करने की कोशिश करेंगे परन्तु आप अपनी हिम्मत और धैर्य से स्थिति को संभाल लेंगे। पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने पर आपका ध्यान रहेगा।
उपाय- लोहा दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा कर पाने सक्षम होंगे। नियमित दिनचर्या में बदलाव लाएंगे। अचल सम्पति को लेकर परिवार के सदस्यों में चर्चा हो सकती है। उच्च रक्तचाप की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- मीठा दान करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News