आज का राशिफल 29 अप्रैल, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Thursday, Apr 29, 2021 - 07:17 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दिन आर्थिक दृष्टि से उत्तम रहेगा। नये कार्यों के साथ कुछ पुराने कामों को भी पूर्ण करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर भागदौड़ बनी रहेगी। परिवार में सुख- शांति का वातावरण बना रहेगा।
उपाय- सूर्य नमस्कार करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यताओं और क्षमताओं पर निखार आएगा। पति-पत्नी के बीच कुछ समय से चल रहा मतभेद आज माता के मध्यस्थ आने से दूर होगा। व्यर्थ की यात्राओं से बचें।
उपाय- चांदी धारण करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। प्रॉपर्टी को लेकर कोई नया सौदा हाथ लग सकता है। पैसों के लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें। घर के बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
उपाय- केले के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कारोबार में अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा, जिस कारण परीक्षा में परिणाम अनुकूल न मिलने से मन उदास हो सकता है। दूसरों के झंझटों में खुद को न फंसाएं।
उपाय- तुलसी की माला धारण करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का भरपूर अवसर प्राप्त होगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आमदनी में वृद्धि होने से मन प्रसन्न होगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। कोई प्रिय वस्तु खोने से मन परेशान होगा पर चिंतित न हों, वह वस्तु एक दो दिनों में घर के अन्दर ही मिल जाएगी। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। काम का दबाव मानसिक चिंताएं बढ़ा सकता है।
उपाय- सफ़ेद चन्दन का तिलक लगाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। कुछ परेशानियों भरा दिन रहेगा। व्यापार में शत्रु खुल कर सामने आएंगे और आपके सामने नई-नई चुनौतियां खड़ी करेंगे। संतान की उच्च शिक्षा को लेकर असमंजस बना रहेगा। आज किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को ले पाने में असमर्थ रहेंगे।
उपाय- कुत्तों को भोजन करवाएं।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। वैवाहिक जीवन बिता रहे व्यक्तियों को फिजूल के वाद-विवाद में नहीं पड़ना चाहिए। नकारात्मक विचार वाले व्यक्तियों से दूर रहने का प्रयास करें। अपनी किसी पुरानी प्रॉपर्टी में निर्माण कार्य शुरू करवाने का विचार बना सकते हैं।
उपाय- सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। कारोबार में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है पर हर स्थिति में आपको आपके परिजनों का साथ मिलेगा जिस कारण आपका मनोबल उच्च रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।
उपाय- हनुमान जी को लाल चोला अर्पित करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising