आज का राशिफल 26 अप्रैल, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Monday, Apr 26, 2021 - 07:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। व्यापार में आर्थिक लाभ मिलने की सम्भावना है। पिता और पुत्र में वैचारिक मतभेद हो सकता है पर आप अपनी वाणी में संयम रख कर स्थिति को संभाल सकते हैं। नेत्र सम्बन्धी विकार परेशानी का सबब बन सकता है।
उपाय-  पिता का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मन किसी बात को लेकर विचलित हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा को लेकर अधिक ध्यान देने की जरुरत है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अनुकूल नहीं है, सावधानी रखें।
उपाय- सोमवार का व्रत रखें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। सोचे हुए सभी कार्य पूर्ण करेंगे और कुछ नए कार्यों की शुरुआत भी कर सकते हैं। कुछ समय से चल रही पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी। व्यापार के विस्तार को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी। धन सम्बन्धी मामलों में कुछ परेशानियों को सामना करना पड़ेगा। कुछ रुके हुए महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिए ससुराल पक्ष से मदद लेने पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
उपाय- माथे पर चन्दन का तिलक लगाएं।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज व्यर्थ के विवादों में घिर कर खुद को तनावग्रस्त न करें। कार्यक्षेत्र में विषम परिस्थितयों को अपने साहस और बुद्धि से अपने पक्ष में करेंगे। सृजनात्मक विचारों से आय में वृद्धि होगी।
उपाय- दुर्गा माता की आराधना करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। बिना सोचे-समझे किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करना नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। आर्थिक मामलों में मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। जीवनसाथी के साथ शाम को खरीदारी करने का कार्यक्रम बन सकता है।
उपाय- देसी घी मंदिर में दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। नौकरी में स्थानांतरण होने की सम्भावना है, यह परिवर्तन आपके पक्ष में रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। बच्चों की शिक्षा सम्बन्धी किसी समस्या में उनकी मदद करेंगे।
उपाय- सफ़ेद काले तिल पानी में प्रवाहित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। नौकरी में अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से व्यक्त करने में सफल होंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से हट सकता है। अचल संपत्ति खरीदने के लिए यदि प्रयासरत है तो आज खुशखबरी मिल सकती है।
उपाय- सरसों के तेल का दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। संपत्ति के कम को ध्यानपूर्वक करें, जल्दीबाजी में सौदा करने से नुकसान हो सकता है। घर में किसी मांगलिक कार्य के आयोजन की योजना बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय- हनुमान जी को मीठा पान अर्पित करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising