आज का राशिफल 5 अप्रैल, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Monday, Apr 05, 2021 - 07:20 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दिन जोश से भरा रहेगा। अपने सभी कार्यों को आज सफलतापूर्वक अंजाम देंगे। रुके कार्यों को गति प्रदान करेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा।
उपाय- लाल मुंह वाले बंदरों को भोजन दें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग कर व्यर्थ के कामों में समय नष्ट नहीं करना चाहिए। आज आय से अधिक खर्चों की अधिकता देखने को मिलेगी। संतान की तरफ से सुख की अनुभूति होगी।
उपाय- शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। संतान के लिए भविष्य में उच्च शिक्षा की प्राप्ति हेतू धन का निवेश कर सकते हैं। सकारात्मक सोच जीवन में प्रगति लाएगी। परिवार के किसी बुजुर्ग को सांस सम्बन्धी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- पीले रंग का रुमाल अपने पास रखें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। मन एक जगह स्थिर नहीं रहेगा, इस कारण कोई भी काम पूरा नहीं कर पाएंगे। विद्यार्थियों को भी मन एकाग्र रख कर पढ़ाई में ध्यान देना चाहिए। विदेश में रहने वाले मित्र से कोई उपहार मिलने की सम्भावना है।
उपाय- सरस्वती माता की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कुछ पुरानी समस्याओं का समाधान निकलेगा, जिस से राहत महसूस करेंगे। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा। व्यापारिक योजनओं पर अमल करने के लिए दिन अनुकूल है।
उपाय- छोटी कन्याओं का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। युगल प्रेम परिणय सूत्र में बंधने का महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। भौतिक संसाधनों को खरीदने में पैसा व्यय करेंगे। जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने का कार्यक्रम बनेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
उपाय- देसी घी मंदिर में दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। नौकरी में किसी भी प्रकार की लापरवाही नुकसानदायक सिद्ध हो सकती है। आपके गुप्त शत्रु खुल कर सामने आएंगे, जो उच्च अधिकारियों के सामने आपको अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे।
उपाय- काले-सफ़ेद तिल पानी में प्रवाहित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य में परिवार के सदस्यों का हस्तक्षेप करने से सफलता मिलेगी। वाहन या अचल संपत्ति खरीदने का विचार बना सकते हैं। कुछ ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा जिन पर निर्णय लेना मुश्किल होगा।
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। नौकरी में मानसिक दबाव रहेगा, जिस का असर आपकी सेहत में देखने को मिलेगा। मित्र के घर कोई धार्मिक आयोजन होगा। जिस में आपको सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News