आज का राशिफल 3 अप्रैल, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Saturday, Apr 03, 2021 - 07:08 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दिन जोश और उत्साह से भरा रहेगा। रुके कार्यों में गति प्राप्त होगी। सोच-समझ कर किया गया निवेश लाभ देगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में मेहनत से अधिक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।
उपाय- पिता का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यापार के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। सकारात्मक सोच से लिए गए सभी निर्णय सही साबित होंगे। भौतिक संसाधन आसानी से प्राप्त होंगे। माता-पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। भाग्य आज हर क्षेत्र में आपका साथ देगा। मन में किसी बात का अहम न आने दें। व्यापार में साझेदारी करने से आर्थिक स्थिति ओर अधिक मजबूत होगी। आमदनी के स्त्रोत में वृद्धि होगी।
उपाय- मंदिर में चने की दाल दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। बच्चों की गतिविधियों पर नज़र रखने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कम लगेगा। अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को अपने काम पर हावी न होने दें अन्यथा भविष्य में नुकसान उठाना पड़ सकता है।
उपाय- तुलसी की माला धारण करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। नौकरी में आपकी योग्यता उभर कर बाहर आएगी। उच्च अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यापारिक यात्रा के आसार हैं। स्थगित किए गए सभी कामों को आज व्यवस्थित करेंगे।
उपाय- फिटकरी से दांत साफ़ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। युगल प्रेमियों के प्रेम प्रसंग उजागर होने से परिवार के सदस्यों के रोष का कारण बन सकते हैं। वैवाहिक जीवन में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। कार्य की अधिकता के कारण शारीरिक और मानसिक थकान महसूस करेंगे।
उपाय- गाय की सेवा करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। धार्मिक कार्यों में सम्मलित होने से मन में चल रही उथल-पुथल शांत होगी। आपके विवाह को लेकर घर-परिवार में चर्चा होगी। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिलने से मन प्रसन्न होगा।
उपाय- कुत्तों को भोजन दें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, आवेश में आकर कोई निर्णय लेना नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। प्रॉपर्टी संबधी कार्यों में सावधानी बरतें। वाहन को नियंत्रित रफ़्तार में चलाएं।
उपाय- किसी की निंदा न करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। परिवार में किसी विशेष कार्यक्रम समारोह होने से घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। जोखीम भरे कार्यों से लाभ प्राप्त होगा। कारोबार में भाई के सहयोग के कारण स्थिति पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत होगी।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising