आज का राशिफल 28 मार्च, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Tuesday, Mar 28, 2023 - 07:32 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को मुक्त महसूस करेंगे। पैतृक सम्पत्ति को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच चर्चा हो सकती है। नौकरी में पदोन्नति मिलने की सम्भावना है।
उपाय- ताम्बे के लोटे में सूर्य को जल अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। नये मित्र बनाते समय सवाधानी रखें। घर-परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा। कुछ कार्यों को बेहतर तरीके से पूर्ण करने के लिए प्रयासरत रहेंगे।
उपाय- रात्रि में दूध का सेवन न करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। शिक्षा से जुड़े व्यक्तियों लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। घर के वरिष्ठ सदस्य की सलाह लेकर व्यापार में विस्तार करने का विचार बना सकते हैं। व्यापार में सोच- समझकर किया गया निवेश लाभ देगा।
उपाय- पीपल के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव भरा दिन रहेगा। विदेश जाने के इच्छुक व्यक्तियों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पुराने किए गए निवेश से आकस्मिक लाभ मिलेगा।
उपाय- जौ जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यवसाय में भाग्य साथ देगा। वाणी में संयम रखने से परिवार और समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। आंख मूंद कर किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास न करें अन्यथा धोखा मिल सकता है।
उपाय- बहन को उपहार दें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। कुछ परेशानियों के चलते मानसिक तनाव ग्रस्त होने के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। बेफजूल की यात्राओं में पैसा व्यय हो सकता है।
उपाय- गाय की सेवा करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। उनकी पढ़ाई को लेकर आप संतुष्ट रहेंगे। जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। बच्चों का ध्यान रखें, चोट लगने के आसार हैं।
उपाय- कुत्तों को भोजन दें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कोर्ट-कचहरी सम्बन्धी मामलों को निपटाने का प्रयास करेंगे। जल्दबाज़ी में लिए गए निर्णय नुकसानदायक सिद्ध हो सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन होने की सम्भावना है। व्यापार में साझेदार के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है।
उपाय- लोहा दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। सामाजिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। जोखिम भरे कार्यों को सुगमता से पूर्ण करेंगे और उनसे लाभ भी प्राप्त होगा। नौकरी में उच्च अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग रहेगा।
उपाय- मीठा दान करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Niyati Bhandari

Advertising