आज का राशिफल 16 मार्च, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Tuesday, Mar 16, 2021 - 06:12 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। पिछले कुछ दिनों से चल रही समस्याओं का समाधान निकाल पाने में सक्षम रहेंगे। रुके सरकारी कार्यों में गति आएगी। पैसों के लेन-देन से बचें। नौकरी के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी।
उपाय- मंदिर में गुड़ दान करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। दिन कुछ परेशानियों भरा होगा। विधार्थियों को व्यर्थ का समय व्यतीत न करके अपनी परीक्षाओं के प्रति अधिक संजीदा होना चाहिए। नौकरी में सभी कार्यों को गंभीरता से करें।
उपाय- चांदी धारण करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। नौकरी में व्यस्तता के कारण घर में पूरा समय नहीं दे पाएंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों का पूरा निर्वाह नहीं कर पाएंगे, जिस कारण परिवार के सदस्यों का आपके प्रति असंतोष बढ़ेगा।
उपाय- केसर का तिलक लगाएं।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। ससुराल पक्ष से कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है, जिस से मन दुखी होगा। आज के दिन किसी भी निर्णय को लेने से पहले दो बार विचार कर लें।
उपाय- काले-नीले रंग का परहेज करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। अधिक बोलने की आदत पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है। भाई-बहन में वैचारिक मतभेद हो सकता है। दांत में दर्द की शिकायत हो सकती है। आर्थिक दृष्टि से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- बड़े पत्ते वाले पौधे घर के अन्दर न रखें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। व्यापार में लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त दबाव महसूस करेंगे। किसी पर भी जरुरत से अधिक विश्वास करना आपके लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा।
उपाय- गाय की सेवा करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। मित्रों के साथ किसी तीर्थ स्थान में घूमने का मौका मिलेगा। संतान को शिक्षा के क्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने की सम्भावना है। संतान की शिक्षा के लिए बड़ा निवेश कर सकते हैं।
उपाय- काला-सफ़ेद कम्बल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। अपनी बुद्धि और विवेक से अपने सभी रुके कर्मों को आज पूरा करेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में गति आएगी। दैनिक आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। नये व्यापारिक संपर्क बनेंगे।
उपाय- शराब का सेवन न करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। पुराने मित्रों से भेंट होगी। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा, जिस कारण अपने कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा नहीं कर पाएंगे। अचल संपत्ति खरीदने पर विचार कर सकते हैं।
उपाय- सुबह शहद का सेवन करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising