आज का राशिफल 12 फरवरी, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Friday, Feb 12, 2021 - 04:58 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति के रास्ते पर अग्रसर होंगे। व्यापार की स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखने में कामयाब रहेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच बातचीत हो सकती है।
उपाय-  पिता का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आपके भावुक स्वभाव का कुछ लोग फायदा उठाने का प्रयास कर सकते हैं। शिक्षा के लिए उत्तम दिन है। विद्यार्थियों को समय व्यर्थ न करके अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए।
उपाय- चांदी धारण करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। दिन जोश और ऊर्जा से भरा रहेगा। व्यापार के विस्तार को लेकर परिवार के वरिष्ठ व्यक्तियों के बीच चर्चा हो सकती है। कुछ महत्वपूर्ण व्यक्तियों के साथ मेलजोल बढ़ेगा।
उपाय- हल्दी को जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, पर मन किसी बात को लेकर परेशान होगा। नौकरी में पहले से चल रही कुछ परेशानियां बढ़ सकती हैं। मिडिया या अनुसन्धान से जुड़े व्यक्तियों को आज किसी प्रकार का लाभ मिलने की सम्भावना है।
उपाय- धूम्रपान न करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। भविष्य की संभावनाओं को लेकर आशंका बनी रहेगी। कुछ बनते कार्यों में जल्दबाज़ी के कारण रूकावटें आ सकती हैं। बौद्धिक कार्य करने से आय में वृद्धि होने की सम्भावना है।
उपाय- कन्याओं को भोजन करवाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। कला और संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन में प्रेम भरा रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहने से किसी करीबी मित्र से छोटी सी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। अपनी वाणी में संयम रखें।
उपाय- सफ़ेद चन्दन का तिलक करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। धर्म कर्म के कार्यों में रूचि बढ़ेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा को भी जा सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन को इच्छुक व्यक्तियों के लिए दिन अच्छा है।
उपाय- कुत्तों की सेवा करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। प्रॉपर्टी खरीदने पर विचार करेंगे। पारिवारिक जीवन में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। व्यापार में लाभ के अवसर कम मिलेंगे। नौकरी में विरोधी सक्रिय रहेंगे, सावधानी से काम करें।
उपाय- सरसों के तेल का दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। भागदौड़ से भरा दिन रहेगा। कुछ रुके कार्यों को गति प्राप्त होगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, उच्च रक्तचाप की सम्भावना है। मन में नकारात्मक विचारों को न आने दें।  
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।


आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in

 

 

Niyati Bhandari

Advertising