आज का राशिफल 6 फरवरी, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Saturday, Feb 06, 2021 - 07:03 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। किसी छोटी बात को लेकर पारिवारिक कलह होने की सम्भावना है, उचित यही रहेगा की अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। सरकारी अधिकारी की मदद से कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण करेंगे।
उपाय-  गुड़ बंदरों को दें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। जल्दबाजी और उत्तेजना से यदि कोई कार्य करने की कोशिश करेंगे तो नाकामी ही हाथ लगेगी। आय में वृद्धि के योग बनते हैं। संतान के भविष्य से सम्बंधित किसी योजना को शुरू करने से मन को संतोष मिलेगा।
उपाय- रात्रि में दूध का सेवन न करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी आप के अधिकारों में वृद्धि कर सकते हैं, जिस से दिन भर व्यस्त रहेंगे। अचानक आर्थिक लाभ मिलने से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ नया सीखने वाला रहेगा।
उपाय- घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आपको अपने विचारों पर संयम रख कर वास्तविकता में जीना चाहिए। खुली आंखों से देखे गए सपने बिना मेहनत के पूर्ण नहीं होते। परिश्रम करने से लक्ष्यों की प्राप्ति अवश्य होगी।
उपाय- जौ जल प्रवाह करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कुछ प्रतिभाशाली व्यक्तियों से संपर्क बनेंगे जो भविष्य में आपके व्यापार में लाभप्रद साबित हो सकते हैं। कम मेहतन से अधिक लाभ प्राप्ति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। पुरे परिवार के साथ किसी समारोह में सम्मलित होने का अवसर मिलेगा। पैसों के लेन-देन के मामलों से बचें। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग रहेगा। फिजूल खर्ची से बचने का प्रयास करें।
उपाय- मंदिर में दही दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। नौकरी में बदलाव के यदि इच्छुक हैं तो इस समय प्रयास किया जा सकता है। व्यावसायिक यात्रा आपके खर्चों में बढ़ोतरी करेगी, लाभ के अवसर कम मिलेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें।
उपाय- तिल जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। प्रॉपर्टी खरीदने पर विचार कर सकते हैं या अपने घर की मरम्मत में पैसा व्यय करेंगे। किसी भी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने से पूर्व उस का सही से अध्ययन अवश्य कर लें।  पैतृक सम्पति को लेकर परिवार में कुछ वाद-विवाद हो सकता है।
उपाय- शनिवार का व्रत रखें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। अविवाहित व्यक्तियों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। नौकरी में महिला कर्मचारी की मदद मिलेगी। अपने लक्ष्यों पर केन्द्रित रहेंगे तो उनकी प्राप्ति भी अवश्य कर पाएंगे। उच्च रक्तचाप की समस्या परेशान कर सकती है।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।    

 

 

Niyati Bhandari

Advertising