आज का राशिफल 4 फरवरी, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Thursday, Feb 04, 2021 - 05:07 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। छोटी-छोटी बातों को लेकर पारिवारिक जीवन में तनाव आ सकता है, पर खुद पर संयम रख कर और शांति से बातों का निपटारा करने से तनाव खत्म कर पाने में आप सक्षम हैं।
उपाय- ताम्बे के लोटे में गेंहू भर कर मंदिर में दें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। भावनाओं में बह कर कोई भी ऐसा निर्णय न लें, जिस से भविष्य में पछताना पड़े। माता की सेहत को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। किसी बात को लेकर मन बेचैन हो सकता है, मन को एकाग्र रखने का प्रयास करें।
उपाय- दूध का दान करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। अपनी महत्वकांक्षाओं पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति अपना लापरवाही से भरा स्वभाव बदलने की जरुरत है। रुके कामों में गति मिलने की सम्भावना है।
उपाय- पीला रुमाल अपने पास रखें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। मन में भटकाव न आने दें। अचानक धन लाभ मिलने से मन प्रसन्न होगा। ससुराल से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। मौसमी बदलाव के कारण ख़ासी-जुखाम हो सकता है, सवाधानी बरतें।
उपाय- माता सरस्वती की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यवसायिक मामलों में हमेशा की तरह आज भी खुद को साबित करेंगे। नौकरी में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय सहजता से लेने में सक्षम होंगे, जिस से आपके उच्च अधिकारी बहुत प्रभावित होंगे।
उपाय- पक्षियों को हरी मूंग दें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में किसी प्रकार की उपलब्धि मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। शाम को मित्र के किसी समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
उपाय- सफ़ेद चन्दन का तिलक लगाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज मन और विचारों में द्वन्द चलने के कारण कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय को ले पाने में समर्थ नहीं होंगे। उच्च अधिकारियों से अनबन हो सकती है। अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं।
उपाय- कुत्तों को भोजन दें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज आत्मविश्वास की कमी नहीं होगी। अगर सकारात्मक विचारों से आगे बढ़ेंगे तो आसानी से धन अर्जित करेंगे। नकारात्मक विचार आज सिर्फ आर्थिक नुकसान देगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
उपाय- लोहा दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। राजनीति में रुझान बढ़ेगा। समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे, जिस से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाई से चल रहा मतभेद आज समाप्त होगा।
उपाय- लाल गुलाब शिवलिंग पर चढ़ाएं।      
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

 

 

Niyati Bhandari

Advertising