आज का राशिफल 30 जनवरी, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Saturday, Jan 30, 2021 - 05:34 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आप कुछ ऐसे कार्यों को पूर्ण करेंगे जिनकी बहुत दिनों से अनदेखी कर रहे थे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।  नौकरी में पदोन्नति के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। व्यपार में लिए गए निर्णय लाभदायक रहेंगे।
उपाय-  ताम्बे के लोटे में सूर्य को जल अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे और उनकी नज़र में आपका सम्मान बढ़ेगा। घर में किसी मांगलिक कार्य के होने की संभावना है।
उपाय- माता का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है, व्यर्थ के कामों में समय बर्बाद न करें। विद्यार्थी नए विषयों को जानने में अपनी उत्सुकता दिखाएंगे। आज के दिन किसी को उधार देने से बचें।
उपाय- पीपल के पेड़ की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। दिन आपके प्रतिकूल रहेगा। अपने खुद के विचारों में फंसे रहेंगे। ससुराल पक्ष से कोई अप्रिय समाचार सुनने को मिल सकता है। घर के किसी सदस्य के साथ ग़लतफ़हमी होने की वजह से बहस हो सकती है।
उपाय- जौं जल प्रवाह करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आप अपनी योग्यता सिद्ध करेंगे। सहकर्मियों के सहयोग से आप लक्ष्यों की प्राप्ति आसानी से कर लेंगे, जिस कारण उच्चअधिकारी आप से प्रसन्न होकर आपको अतिरिक्त धन देकर सम्मानित कर सकते हैं।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। रचनात्मक कार्यों में रुचे रहेंगे। प्रेम-प्रसंगों के मामलों में सफलता मिलेगी। कुछ अप्रत्यक्ष खर्चें परेशान कर सकते हैं और आप का मासिक बजट बिगाड़ देंगे।
उपाय- सफ़ेद वस्त्रों का दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। धार्मिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। परिवार के साथ तीर्थ यात्रा को जा सकते हैं। नौकरी में जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ेगा, जिस कारण स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
उपाय- गणेश जी को मोदक अर्पित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। यदि प्रॉपर्टी से सम्बंधित कोई कार्य करना चाहते हैं तो आज के लिए कार्य को स्थगित करें। पति-पत्नी के बीच मतभेद होने की सम्भावना है। नई गाड़ी खरीदने का विचार बना सकते हैं।
उपाय- सरसों के तेल का दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। रिश्तेदारों का घर में आना-जाना लगा रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्य के होने की आशा है। आपके द्वारा किए गए किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूर्ण करने के कारण आपको परिवार के सदस्यों से सराहना मिलेगी।
उपाय- लाल रुमाल अपने पास रखें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in

 

 

Niyati Bhandari

Advertising