आज का राशिफल 11 जनवरी, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Monday, Jan 11, 2021 - 01:11 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कामकाज में चल रही समस्यों से आज आजादी पाएंगे। नौकरी में उच्च अधिकारी आप की मेहनत की प्रशंसा करेंगे और आपके अधिकारों में वृद्धि कर सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उपाय- गुड़ को जल प्रवाहित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आर्थिक उन्नति के लिए दिन उत्तम है। व्यापार में नये अवसर प्राप्त करेंगे। रुका पैसा वापस मिलने की सम्भावना है। माता की सेहत में सुधार आएगा।
उपाय- चांदी का चौरस टुकड़ा अपने पास रखें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज का दिन आपके भाग्य में वृद्धि करेगा। विद्यार्थी अगर शिक्षा से जुड़ी किसी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं तो उनको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे।
उपाय- पीले रंग का रुमाल अपने पास रखें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। विद्यार्थी अपना अधिकतम समय मोबाइल और टेलीविज़न के इस्तेमाल करने में निकालेंगे, जिस से उनकी पढ़ाई में असर पड़ सकता है। मन को एकाग्र करने की आवश्यकता है।
उपाय- तम्बाकू का सेवन न करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यवसाय में परिश्रम से भरा दिन रहेगा और उचित लाभ भी प्राप्त करेंगे। कोई रुका काम दोबारा से शुरू कर सकते हैं पर कोई नया काम शुरु करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है।
उपाय- छोटी कन्याओं का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। कुछ अनचाहे खर्चें परेशान कर सकते हैं, जो मासिक बजट हिला देंगे और उन खर्चों को पूरा करने के लिए उधार लेने की स्थिति भी बन सकती है। दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव दखने को मिलेगा।
उपाय- पत्नी को उपहार दें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मन में किसी प्रकार की दुविधा रहेगी, जिस कारण मन अशांत हो सकता है। समस्या है तो हल भी है बस आपको अपने अंतर्मन में झांकने की जरुरत है। अनिंद्रा के शिकार हो सकते हैं।
उपाय- गणेश जी की आराधना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। करीबी रिश्तेदार से चल रही खतपट का आज अंत होगा। मित्र के घर से कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं। अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें।
उपाय- रात्रि में दूध का सेवन न करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। नौकरी में आपको अपनी कार्य क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा पर कुछ गुप्त शत्रु आप की उन्नति से परेशान होकर आपके खिलाफ़ गलत अफवाह फैला सकते हैं।
उपाय- भाइयों से बना कर रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising