आज का राशिफल 25 दिसंबर, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Friday, Dec 25, 2020 - 01:15 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। सामाजिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। जिस से आपके मान और सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। सरकार की तरफ से लाभ प्राप्ति होगी।
उपाय-  पिता का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यापार में प्रतिद्वंदी परेशान कर सकते हैं। आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है, सोच-समझ कर किसी भी निर्णय पर आएं। अगर यात्रा करेंगे तो परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
उपाय- चांदी धारण करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी, जिस से मन को शांति मिलेगी। व्यापार में जो लोग आपके विपक्ष में खड़े थे, गंभीर परिस्थिति में आज वो आप का साथ देने के लिए खड़े मिलेंगे।
उपाय- केसर का तिलक लगाएं।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। अचानक से लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय से नुकसान हो सकता है। पारिवारिक समस्या बढ़ेगी, जिस कारण आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। अपने शत्रुओं से सावधान रहें, वो नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं।
उपाय- जौ जल प्रवाह करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। किसी से भी व्यर्थ के विवाद में न पड़े। अपनी वाणी पर संयम रखने की जरुरत है। व्यापार में किसी पर भी आज पूर्ण भरोसा न करें वर्ना आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
उपाय- साबुत मूंग जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। दिन आलस्य से भरा रहेगा। इस आलस्य के कारण कोई बनता काम बनते-बनते रुक सकता है। खर्चों में वृद्धि होने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा।
उपाय- मंदिर में दही दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है, जिस से मन उदास होगा परन्तु निश्चिंत रहें। इस परिवर्तन के कारण भविष्य में आपको लाभ अवश्य प्राप्त होगा। नौकरी प्राप्ति के लिए दिया गया साक्षात्कार अनुकूल परिणाम देगा।
उपाय- गणेश जी की आराधना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मित्र या रिश्तेदार का घरेलू मामलों में हस्तक्षेप आपको परेशान कर सकता है। अचानक कोई दुर्घटना घट सकती है, सावधान रहें। प्रॉपर्टी को खरीदने का विचार बना सकते हैं।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाक़ात होगी, जिस से मिलकर मन प्रसन्न होगा। आज क्रोध पर नियंत्रण रखें। वाहन सावधानी से चलाएं, चोट लगने की सम्भावना है।
उपाय- लाल गुलाब शिवलिंग पर चढ़ाएं।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising