आज का राशिफल 15 दिसंबर, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Tuesday, Dec 15, 2020 - 06:50 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। व्यापार में विरोधी परेशान करने का प्रयास कर सकते हैं, पर आज आप अपने सभी विरोधियो पर भारी पड़ेंगे। पैसों के लेन-देन में आज के दिन सावधानी बरतें।
उपाय- सूर्य नमस्कार करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यापार में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। किसी पुराने ग्राहक के साथ छोटी बात को लेकर बहस हो सकती है। माता का स्वास्थ्य पीड़ित रहेगा।
उपाय- शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। कुछ अटके हुए काम बनने से मन प्रसन्न होगा। व्यापार में लक्ष्यों की प्राप्ति आसानी से कर लेंगे और अनुमान से अधिक लाभ मिलेगा।
उपाय- बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। अनुसन्धान से जुड़े व्यक्तियों को आज लाभ मिलेगा। अविवाहित व्यक्तियों के लिए आज का दिन शुभ है। जितना परिश्रम करेंगे उस हिसाब से ही परिणाम मिलेंगे।
उपाय- जौ जल प्रवाह करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। अपनी प्रभावी बातों से सभी व्यक्तियों का मन मोह लेंगे। उच्च अधिकारी आप के कार्य से प्रभावित होंगे। पदोन्नति मिलने की सम्भावना है। वाद-विवाद से आज के दिन दूर ही रहें।
उपाय- साबुत मूंग जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। दाम्पत्य जीवन में आज का दिन उत्तम रहेगा। कुछ अनचाहे खर्चों से परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कही घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। कोई खोई हुई कीमती वस्तु मिल सकती है।
उपाय- मंदिर में दही दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। नौकरी के काम से छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। अधिक व्यस्तता के बावजूद परिवार को समय देंगे, जिस से परिवार का आपसी प्यार बना रहेगा। पीठ दर्द की समस्या से परेशान हो सकते हैं।
उपाय- कानों में सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। भूमि या वाहन खरीदने पर विचार करेंगे। कारखाने के लिए नई मशीनरी खरीदेंगे। अपने करीबी रिश्तेदार के साथ साझेदारी में व्यापार न करें, नुकसान उठाना पड़ सकता है।
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका दिन उत्तम रहेगा। सहकर्मियों के सहयोग से सभी महत्वपूर्ण कार्यों को आसानी से पूर्ण कर लेंगे। छोटे भाई या बहन आर्थिक सहयोग मांग सकते हैं।
उपाय- लाल गुलाब शिवलिंग पर चढ़ाएं।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising