आज का राशिफल 23 नवंबर, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Monday, Nov 23, 2020 - 06:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। विचारों में सकारात्मकता लाने से रुके कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। विद्यार्थी अपने भविष्य को ले कर चिंतित हो सकते हैं। व्यापार में कुछ नए संपर्क बनेंगे, भविष्य में जो आपको बड़ा सौदा दिलवाने में सहायक होंगे।
उपाय- मंदिर में गुड़ दान करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज का दिन मिले-जुले परिणाम ले कर आया है। कार्यस्थल पर कुछ गलती होने की सम्भावना है, सावधानीपूर्वक कार्य करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी, जिनको आप बखूबी निभाएंगे।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। संपत्ति को लेकर घर में विवाद हो सकता है। किसी से भी व्यर्थ के तर्क-वितर्क में न पड़ें। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम है, उनको मेहनत के उचित परिणाम प्राप्त होंगे।
उपाय- घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर जरुरत से अधिक भरोसा न करें, धोखा मिल सकता है। व्यापार में चल रही परेशानियां समय के साथ ठीक होती नज़र आएंगी।
उपाय- सफ़ेद चन्दन का तिलक करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज भाग्य आपका हर क्षेत्र में साथ देगा। व्यवसायिक वर्ग अपने व्यवसाय में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। नौकरी पैशा व्यक्ति अपने कार्य स्थल पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे आप उच्च अधिकारयों की नज़र में आएंगे।
उपाय- मां दुर्गा की उपासना करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। अनावश्यक वस्तुओं पर पैसा व्यय करने से बचें। नवविवाहित जोड़ों के लिए दिन अच्छा है। कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। शाम को मित्र के घर किसी मांगलिक कार्य में सम्मलित होने का अवसर मिलेगा।
उपाय- इत्र लगाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। पिछले कुछ दिनों से परिवार का तनाव से भरा मौहल आप अपनी कोशिशों से समाप्त करेंगे। कार्यालय में आज बहुत व्यस्त रहने वाले हैं पर परिवार के साथ समय व्यतीत करना भी आपका फ़र्ज़ है।
उपाय- कुत्तों को मीठी रोटी खिलाएं।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। रिश्तेदार से कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। अगर अचल संपत्ति खरीदने पर विचार कर रहे हैं तो घर के वरिष्ठ व्यक्तियों से सलाह जरुर लें। मेहमानों का आगमन होगा।
उपाय- लोहा दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। समाज के कल्याणकारी कार्यों में भाग ले सकते हैं। संपत्ति सम्बन्धी बाधाएं आज दूर होंगी। संतान की पढ़ाई को लेकर परेशान हो सकते हैं। नये कार्यों को शुरू करने की प्रेरणा प्राप्त कर सकते हैं।
उपाय- शिवलिंग पर लाल गुलाब चढ़ाएं।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising