आज का राशिफल 9 नवंबर, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Monday, Nov 09, 2020 - 05:26 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 
मूलांक – 1

मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दिन भर उर्जावान महसूस करेंगे। आज मुश्किल से मुश्किल कार्यों में सहजता से विजय प्राप्त कर लेंगे। योजनाबद्ध तरीके से शुरू किये गए सभी कार्यों को आज पूर्ण करेंगे।
उपाय-  गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज मन चंचल रहेगा। छोटे से छोटे निर्णय लेने में आप को परेशानी होगी। विद्यार्थियों को एकाग्र हो कर पढ़ाई करने की आवश्यकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन उत्तम रहेगा।
उपाय- चांदी धारण करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। अपने अहम में अंकुश लगाने की आवश्यकता है। आर्थिक उन्नति प्राप्त होगी पर महत्वकांक्षाओं को नियंत्रण में रखना जरुरी है। अविवाहित व्यक्तियों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
उपाय- पीपल के पेड़ की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है पर स्थिति को जल्दी ही आप अपने नियंत्रण में ले लेंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी।
उपाय- तुलसी की माला धारण करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। लेखक और प्रकाशन से जुड़े लोगों को लाभ की प्राप्त होगी। वाणी में संयम रखें, किसी मित्र से बिना वजह के बहस होने की सम्भावना है।
उपाय- साबुत मूंग जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है, जिस का असर परिवार में साफ़ नज़र आएगा। नौकरी में लक्ष्यों को पूर्ण करने का दबाव रहेगा। छोटी से बात को ले कर पत्नी के साथ मन-मुटाव होने की सम्भावना है।
उपाय- गाय की सेवा करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। दिन आलस्य से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आलस्य के कारण कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में ही अधूरा छोड़ देने से उच्च अधिकारीयों के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- काले-सफ़ेद तिल मंदिर में रखें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। दिन सामान्य रहेगा। कोर्ट-कचहरी के कामों में विजय प्राप्त करेंगे। आमदनी में रूकावट आ सकती है। आज कोई भी महत्वपूर्ण कार्यों को शुरू न करें अन्यथा नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दिया करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। भाग्य हर क्षेत्र में आपका साथ देगा। प्रॉपर्टी के कार्यों में लाभ की प्राप्ति होगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। जिस से व्यापार में उन्नति मिलेगी। आपकी व्यवहार कुशलता के कारण आप को प्रसिद्धि मिलेगी।
उपाय- लाल गुलाब शिवलिंग पर चढ़ाएं।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising