आज का राशिफल 6 नवंबर, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Friday, Nov 06, 2020 - 05:07 AM (IST)

  शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन घरेलू मामलों को सुलझाने में निकलेगा। शादीशुदा जीवन खुशनुमा रहेगा। पुरानी बीमारी से आराम मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में लापरवाही से काम न करें।
उपाय-  सूर्य नमस्कार करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। घर में हो रही सीलन को ठीक करवाने में पैसा व्यय कर सकते हैं। माता-पत्नी में किसी बात को ले कर कहासुनी हो सकती है।
उपाय- शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आगे बढ़ने के लिए पिछली गलतियों को भूल कर भविष्य पर विचार करना आवश्यक है। कार्यक्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है। अपने अधिकारों पर खुद खड़ा होने की आवश्यकता है।
उपाय- बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज एक साथ बहुत से कार्यों को पूर्ण करने की कोशिश करेंगे। जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। विदेशी मित्र से कोई कीमती उपहार मिलने की सम्भावना है।
उपाय- जौ जल प्रवाह करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज के दिन किसी से भी बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। आज मुसीबत में फंसे अपने दोस्त की मदद करेंगे, जिस से मन को बहुत प्रसन्नता मिलेगी।
उपाय- साबुत मूंग जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। दिन भौतिक सुखों का आनंद लेने में निकलेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। पत्नी को कोई कीमती वस्तु दिलवायेंगे। अधिक दिखावे के चक्कर में अपना नुकसान कर सकते हैं।
उपाय- मंदिर में दही दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। अशांत मन को शांत करने के लिए आध्यत्मिक कार्यों में रूचि दिखायेंगे। व्यापार में रुकावटों के आने से मन उदास हो सकता है पर धैर्य रख कर आज का दिन निकालें, कल का दिन आपके अनुकूल होने वाला है।
उपाय- कानों में सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। व्यापार आज समान्य रहेगा, अधिक लाभ की आशा न करें। दिन भाग-दौड़ भरा रहेगा। साझेदारी में व्यापार करने से बचें। नेत्रों में किसी प्रकार के विकार के होने की सम्भावना है।
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तम परिणाम मिलेंगे। अपने क्रोध पर संयम रखें। व्यापार में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। भाई के साथ छोटी बात को ले कर बड़ी बहस हो सकती है।
उपाय- लाल गुलाब शिवलिंग पर चढ़ाएं।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising