आज का राशिफल 01 नवंबर 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Sunday, Nov 01, 2020 - 09:42 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दिन उत्तम है। भाग्य हर क्षेत्र में आप का साथ देगा। बस अहम को अपने पर हावी न होने दें। क्रोध पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। दिन भर कार्य में व्यस्त रहने के कारण शाम को सिर दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय-  गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आर्थिक दृष्टि से दिन बहुत ही उत्तम है। व्यापार में लक्ष्य से अधिक लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। बहुत दिनों से जिस सौदे को प्राप्त करने के लिए कोशिश चल रही थी आज उस कोशिश के अनुकूल परिणाम मिलने की सम्भावना हैं।
उपाय- चांदी के गिलास में दूध पिएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। शिक्षा से जुड़े लोगों को आज लाभ प्राप्ति के अवसर प्राप्त होंगे। घर की बुजुर्गों की सलाह से किए गए काम से फायदा मिलेगा।
उपाय- पीला रुमाल अपने पास रखें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। विदेश में रहने वाले मित्रों से बातचीत कर के मन प्रसन्न होगा। आप के लिए आप के मित्र कोई उपहार भी भेज सकते हैं। स्वास्थ्य को ले कर आज का दिन थोड़ा मंदा ही रहेगा। शारीरिक और मानसिक बेचैनी का अनुभव कर सकते हैं।
उपाय- सरस्वती माता की सेवा करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। पैसों के लेन-देन के लिए दिन उत्तम है। पिछले दिनों किये गए व्यापारिक निवेश से आज लाभ प्राप्त  होगा। साझेदारी में व्यापार न करें। नौकरीपेशा व्यक्तियों के परिश्रम की उच्च अधिकारी सराहना करेंगे।
उपाय- बहन को उपहार दें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। रचनात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन हो सकती है, पर शाम तक आप स्थिति को अपने नियंत्रण में ले लेंगे। बच्चों के साथ किसी मनोरंजक स्थल पर घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।
उपाय- देसी घी मंदिर में दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। धार्मिक व् आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। संतान के भविष्य को ले कर कुछ ठोस कदम उठा सकते हैं। व्यापारिक यात्रा करने से लाभ की प्राप्ति होगी। बेरोजगार व्यक्तियों को आप रोजगार की प्राप्ति होगी।
उपाय- कानों में सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। दिन कुछ उलझनों भरा रहेगा। पिता से वैचारिक मतभेद होने की सम्भावना है। व्यापार में भी निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति न होने के कारण मन उदास होगा। सरकारी कामों में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- सुन्दर कांड का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। राजनीति की तरफ आप का रुझान बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में वातावरण आनंदमय रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
उपाय- लाल गुलाब शिवलिंग पर चढाएं।

 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Jyoti

Advertising