आज का राशिफल 30 अक्टूबर, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Friday, Oct 30, 2020 - 05:12 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दिन भर जोश और उत्साह से भरा रहेगा। आपकी व्यवहार कुशलता के कारण उलझे मामले सुलझते नज़र आएंगे। आपके आकर्षक व्यक्तित्व से आपसे मिलने वाले सभी लोग प्रभावित होंगे।
उपाय-  पिता का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। शिक्षा से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त होगा। संतान से किसी बात को ले कर बहस हो सकती है। व्यापार में शत्रु आपके शांत स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, सावधान रहें।
उपाय- चांदी धारण करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। घर के बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार के महत्वपूर्ण निर्णयों में घर के अनुभवी सदस्यों से सलाह अवश्य लें। पिता से अचल संम्पति मिलने की सम्भावना है।
उपाय- पीपल के पेड़ की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। धन का आकस्मिक लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में पिछले दिनों से चली आ रही तनावपूर्ण स्थिति में सुधार आएगा। किसी अनुसन्धान से जुड़े लोगों को सफलता प्राप्त हो सकती है।
उपाय- जौं जल प्रवाह करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यापार में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, अपने धैर्य को न खोयें, समय जल्दी ही आपके अनुकूल हो जाएगा। बिना सोचें-समझे किसी से भी बातचीत न करें।
उपाय- साबुत मूंग जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। दिन प्रतिकूल रहेगा। आलस्य से भरा रहेगा। व्यर्थ की वस्तुओं में पैसा खर्च होगा। पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल की कमी नज़र आयेगी।
उपाय- मंदिर में दही दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मन अशांत हो सकता है। धार्मिक कार्यों में भाग लेकर मन को शांत कर सकते हैं। संतान की शिक्षा को लेकर कोई सुखद समाचार मिल सकता है। आपको कमर दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- कानों में सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आत्मविश्वास में कमी महसूस करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन उत्तम रहेगा पर आज किसी को भी पैसा उधार न दें, वापसी मिलने की सम्भावना कम है।
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। विद्यार्थियों को कोई उपलब्धि मिल सकती है। व्यापार में अपने लक्ष्यों की पूर्ति समय पर कर लेने से मन प्रसन्न रहेगा। भाई के साथ साझेदारी में व्यापार करने से लाभ की प्राप्ति होगी।
उपाय- लाल गुलाब शिवलिंग पर चढ़ाएं।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising