आज का राशिफल 2 अक्टूबर, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Friday, Oct 02, 2020 - 05:33 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। आय के स्त्रोत में बढ़ोतरी होगी। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
उपाय-  गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन बेहतर होगा। व्यापार में अनुमान से अधिक लाभ प्राप्त होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे।
उपाय- पानी में चावल प्रवाह करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में आयेंगे। भविष्य में जो आप के लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकते हैं। सरकारी कामों में फायदा मिलेगा। गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा।
उपाय- पीला रुमाल अपने पास रखें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। अधिक व्यस्त रहेंगे पर उचित परिणाम न मिलने के कारण मन उदास हो सकता है। ससुराल पक्ष का आपके निजी जीवन में हस्तक्षेप करना आपको पसंद नहीं आएगा।
उपाय- तुलसी की माला धारण करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। दिन कुछ कठिनाइयों भरा रहेगा। सारा दिन व्यस्तता बनी रहेगी। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करने की जरुरत है। लक्ष्य बना कर काम करने से लाभ प्राप्त होने की सम्भावना है।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने का प्रयास करेंगे। सपनों की दुनिया से बाहर निकल कर वास्तविक दुनिया में रहने का सही समय है।
उपाय- वस्त्र दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। नये विचार मन में उत्पन्न होंगे पर आज किसी भी नये काम में हाथ न डालें नुकसान हो सकता है। अपने विरोधियों से बच कर रहें, वो नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं।
उपाय- भगवान गणेश की आराधना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। नकारात्मक विचार अपने पर हावी न होने दें। क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। धार्मिक कामों में मन लगेगा। विरोधी प्रबल रहेंगे, आज सावधान हो कर कार्य करने की जरुरत है।
उपाय- सरसों के तेल का दीपक जलायें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। प्रॉपर्टी के मामलों में सफलता प्राप्त होगी। परिवार के साथ समय उत्तम निकलेगा। अधूरे कामों को पूरा करने का सही समय है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी।
उपाय- मीठा दान करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising