आज का राशिफल 25 सितंबर, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Friday, Sep 25, 2020 - 06:34 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। सरकारी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। परिवार के लिए आज जो भी निर्णय लेंगे वो आपके पक्ष में आएगा। घर में पैतृक सम्पति को ले कर कुछ बात चल सकती है।
उपाय-  सूर्य देव को जल अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। मानसिक चिंताएं परेशान कर सकती हैं। किसी पर भी जल्दी से विश्वास करने से नुकसान उठाना पड़ सकता है।
उपाय- सोमवार का व्रत रखें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उत्तम है। परीक्षा के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य को देखते हुए अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी, जिस से आप के मनोबल में वृद्धि होगी।
उपाय- पीपल के पेड़ की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज अचानक से खर्चों में इज़ाफा होगा। किसी बड़ी समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है, पर परेशान होने की जरुरत नहीं है। शाम होते-होते सब कुछ सामान्य हो जाएगा।
उपाय- जौ जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यापार में किसी बड़े निवेश पर विचार कर सकते हैं। सांझेदार से किसी बात पर मतभेद हो सकता है। वाणी में नियंत्रण रखने की जरुरत है।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। सास-बहू में आज आपसी तालमेल देखने को मिलेगा। संगीत और कला की तरफ रुझान रहेगा। आज आय में कुछ अनिश्चितता आ सकती है।
उपाय- सफ़ेद वस्त्र दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। परिवार के साथ किसी छोटी यात्रा का आनंद ले सकते हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए उत्तम समय है। संतान की तरफ से सुखद खबर मिलने से मन को सुकून मिलेगा।
उपाय- काले-सफ़ेद तिल नदी में प्रवाहित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कार्य में अधिक उत्सुकता देखने के कारण किसी बने काम में रूकावट आ सकती है। व्यापार में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आंखों में किसी प्रकार की समस्या आ सकती है।
उपाय- शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कोई रुका हुआ धन आज मिलने की सम्भावना है। अविवाहित व्यक्तियों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
उपाय- लाल गुलाब शिवलिंग पर अर्पित करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising