आज का राशिफल 24 सितंबर, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Thursday, Sep 24, 2020 - 06:44 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कुछ छोटी-मोटी समस्याओं को छोड़ कर दिन सामान्य रहेगा। किसी भी कार्य में जल्दबाज़ी करने से नुकसान हो सकता है। पिता के अनुभव का उपयोग करने से व्यापार में लाभ प्राप्त होगा।
उपाय-  गायत्री मंत्र का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। माता और पत्नी के बीच किसी बात को ले कर मन-मुटाव हो सकता है, स्थिति को संभालना आप के हाथ में है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय- शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। विद्यार्थियों को नौकरी के लिए परीक्षा देने का उत्तम समय है, परिणाम अनुकूल आयेंगे। नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय- पीले रंग का रुमाल अपने पास रखें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। ससुराल पक्ष से कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। वाहन सावधानी से चलाये। व्यापार में कोई नया काम आज से शुरू न करें।
उपाय- सरस्वती माता की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मित्रों के साथ किसी महत्वपूर्ण मामले में बात हो सकती है, जो आप के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आप की उपलब्धियों से आप का कोई रिश्तेदार परेशान हो कर नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। परिवार के साथ मित्र के घर किसी कार्यक्रम में शामिल होने को जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। आय और व्यय में संतुलन बनाने की आवश्यकता है।
उपाय- दही मंदिर में दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। बेरोजगारों के लिए आज का दिन कोई शुभ समाचार ले कर आयेगा, अगर आज नौकरी प्राप्ति हेतु साक्षात्कार करेंगे तो सफलता जरुर प्राप्त होगी।
उपाय- काले-सफ़ेद तिल नदी में प्रवाहित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मेहनत से किये गए सभी कार्यों के परिणाम अनुकूल मिलेंगे परन्तु परिणाम प्राप्ति हेतु थोड़ा इतज़ार करना पड़ सकता है। किसी भी प्रकार के विवाद से बचें।
उपाय- लोहा दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। अविवाहित व्यक्तियों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। परिवार के किसी अतिथि के आने पर घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। अचल सम्पति को खरीदने पर विचार कर सकते हैं।
उपाय- मीठा दान करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising