आज का राशिफल 9 सितंबर, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Thursday, Sep 10, 2020 - 04:14 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा उभर के बाहर आयेगी, जिस को देख कर अधिकारियों का ध्यान आप की तरफ आकर्षित होगा।
उपाय-  किसी भी कार्य से पूर्व मीठा खा कर पानी पिएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यापार में लाभदायक समाचार मिलेंगे। शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे, पर परास्त हो जायेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
उपाय- शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्तियों के लिए आज का दिन शुभ साबित होगा। काम की अधिकता के कारण परिवार को समय नहीं दे पायेंगे। अपने अहम पर अंकुश लगायें।
उपाय- अपनी नाक साफ़ रखें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज के लिए कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, परन्तु सकारात्मक सोच के चलते सभी कठिनाइयों पर विजय प्राप्त करेंगे। अचानक कही से धन की प्राप्ति हो सकती है।
उपाय- ख़राब इलेक्ट्रॉनिक सामान घर में न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। बुद्धि और विवेक से लिए गए सभी निर्णयों से लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में किसी पर क्रोध न करें, अपने अधिकारों का उचित प्रयोग करें। बहन के साथ चल रही नाराज़गी आज दूर होगी।
उपाय- फिटकरी से दांत साफ़ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। जीवनसाथी के साथ खरीदारी पर जाना पड़ सकता है। खर्चों पर अंकुश रखने की ज़रूरत है, वर्ना बेकार के खर्चे आप का मासिक बजट हिला कर रख देंगे। पत्नी के साथ मन-मुटाव हो सकता है।
उपाय- गाय का देसी घी मंदिर में दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। अधिक कार्यों की व्यस्तता के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। नौकरी के परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं। संतान की संगति पर ध्यान देने की ज़रूरत है।
उपाय- काले-सफ़ेद तिल पानी में प्रवाहित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। प्रॉपर्टी से सम्बंधित कोई भी निर्णय न लें। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। किसी रिश्तेदार की कही गयी बात आप को पसंद नहीं आएगी, जिस कारण मन उदास हो सकता है।
उपाय- लोहा दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। जिस से आप के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार के विस्तार पर विचार कर सकते हैं। व्यापार में सांझेदार की समझदारी के कारण कोई बड़ा नुकसान टल जायेगा।
उपाय- लाल रंग का गुलाब शिवलिंग पर अर्पित करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in

 

 

 

Niyati Bhandari

Advertising