आज का राशिफल 6 सितंबर, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Sunday, Sep 06, 2020 - 11:10 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कार्य की व्यस्तता के कारण घर में समय नहीं दे पाएंगे, जिस कारण जीवनसाथी से मन-मुटाव हो सकता है। आज के दिन अपनी सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है, बाहर का खाना बिल्कुल ना खायें पेट खराब होने की संभावना है।
उपाय-  सूर्य देव को जल अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। दिन भावनाओं से भरा रहेगा। व्यापार में अधिक मेहनत के बाद भी उचित परिणाम ना मिलने से मन परेशान होगा। माता की सलाह ले कर कार्य करने से लाभ जरुर प्राप्त होगा।
उपाय- रात को दूध न पिएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। उत्साहित मन से किए गए सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। घर के किसी बुजुर्ग सदस्य की सेहत में थोड़ी गिरावट आ सकती है।
उपाय- पीले रंग के वस्त्र धारण करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में लिए गए निर्णय आप के पक्ष में आयेंगे, जिस से अधिकारियों का ध्यान आप की तरफ जाएगा। पर सावधान रहें, शत्रु पक्ष भी प्रबल है वो आप की एक गलती की प्रतीक्षा कर रहा है।
उपाय- सरस्वती माता की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। अपने सभी अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए उपयुक्त दिन है। किसी नये कार्य को शुरू करने का विचार त्याग दे, वर्ना वो कार्य अधूरा ही रह जाएगा। पैसों के देन-देन से बचें।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आय के स्त्रोत में वृद्धि होगी, परन्तु खर्चों पर लगाम नहीं लगा पायेंगे। जीवनसाथी के साथ खरीदारी को जा सकते हैं। दिन सामान्य रहेगा। परिवार के साथ मित्र के घर किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित हो सकते हैं।
उपाय- इत्र लगाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। विद्यार्थियों को समय की महत्वता समझनी चाहिए, व्यर्थ किया समय वापस नहीं आएगा। व्यापार की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में थोडा उतार-चड़ाव हो सकता है।
उपाय- कुत्तों को भोजन दें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज आप का आलस्य ही आप का दुश्मन बन जाएगा, कोई बना-बनाया काम बिगड़ सकता है। दिन भौतिक संसाधनों का सुख भोगने में निकलेगा। आपका बेपरवाह रवैये आपके शत्रुओं को प्रबल करेगा।
उपाय- सरसों का तेल दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। व्यापार में कुछ महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। जितनी मेहनत करेंगे, उतना फल प्राप्त होगा। भाइयों के सहयोग से व्यापार में वृद्धि होगी।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Jyoti

Advertising