आज का राशिफल 5 सितंबर, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Saturday, Sep 05, 2020 - 06:40 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। सरकारी क्षेत्र से फ़ायदा मिलेगा। सकारात्मक सोच आपके जीवन में कुछ नए बदलाव ला सकती है। अपनी महत्वकांक्षाओं पर अंकुश लगाना बहुत जरुरी है।
उपाय- आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। संतान की उच्च शिक्षा को ले कर कुछ परेशान हो सकते हैं। भावनाओं में आ कर कोई निर्णय न लें, भविष्य में नुकसान उठाना पड़ सकता है।
उपाय- शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। दिन कुछ चुनौतियों भरा रहेगा। परिवार की कुछ जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। खर्चों में इज़ाफा होगा। दूसरों पर अधिक विश्वास करने का नुकसान हो सकता है, सावधान रहें।
उपाय- पीपल के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। व्यापार के विस्तार को ले कर कुछ योजनाएं बनेंगी, पर सभी योजनाएं आज विचारों में ही रहेंगी। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
उपाय- भैरव देव की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र में अपनी वाकपटुता से सभी अधिकारियों का मन मोह लेंगे। सहकर्मचारी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। तरक्की मिलने की संभावना भी बनती है।
उपाय- पक्षियों को दाना डालें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में स्त्री अधिकारी से बहस हो सकती है। आय से अधिक व्यय होगा। जीवनसाथी की सेहत को ले कर कुछ चिंतित हो सकते हैं।
उपाय- पत्नी को उपहार दें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। व्यापार के सिलसिले में छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। परिवार से सहयोग मिलेगा।
उपाय- गणेश जी की आराधना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। व्यापारी वर्ग को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने से लाभ मिलेगा। अपने क्रोध पर अंकुश लगाएं वर्ना बने बनाये कार्य बिगड़ सकते हैं।
उपाय- सरसों का तेल दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज राजनीति की तरफ आप का रुझान बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों को करने से आप के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी रिश्तेदार के घर मांगलिक कार्य में आप को शामिल होने का मौका मिलेगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising