आज का राशिफल 2 सितंबर, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Wednesday, Sep 02, 2020 - 07:13 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे और आप की जिम्मेदारियों और अधिकारों में वृद्धि कर देंगे। अधिक कार्य के चलते थोड़ा थका हुआ महसूस कर सकते हैं। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
उपाय-  बंदरों को गुड़ खिलाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यवसाय में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। वाहन खरीदने पर विचार कर सकते हैं।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। घर के बड़े-बुजुर्गों के अनुभव का लाभ उठाएंगे, उनकी सलाह ले कर किए गए कामों में सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों के लिए उत्तम दिन है, आज के दिन की गयी मेहनत का लाभ भविष्य में प्राप्त कर सकते हैं।
उपाय- चने की दाल मंदिर में रखें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा, मन को एकाग्र रखने की ज़रूरत है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। विदेश में रहने वाले किसी रिश्तेदार से कोई उपहार मिलेगा।
उपाय- भैरव देव की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। पारिवारिक मामलों में मित्र के हस्तक्षेप करने से आप परेशान होंगे। अपने नकारात्मक स्वभाव को छोड़ कर सकारात्मक सोच ले कर कार्य करने से लाभ प्राप्त होगा।
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। भौतिक संसाधनों में पैसा व्यय करेंगे। माता और पत्नी के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। दोनों के पहलू जाने बिना विवाद में बोलने से विवाद ओर बढ़ सकता है, संयम से काम करें।
उपाय- सफ़ेद वस्त्र का दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत के हिसाब से परिणाम न मिलने के कारण मन उदास होगा, इस वजह से आत्मविश्वास में भी कमी आएगी। धार्मिक कार्यों को करने से मन को शांति मिलेगी।
उपाय- मंदिर में केला रखें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में विजय प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में महिला अधिकारी से तनाव हो सकता है। आज पैसों के लेन-देन से बचें। दाम्पत्य जीवन में थोड़ी परेशानी आ सकती है।
उपाय- उड़द की दाल को जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। सामाजिक कार्य में रूचि बढ़ेगी, जिस से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। खिलाड़ियों को कोई उपलब्धि मिलने की संभावना है। विरोधी परेशान कर सकते हैं पर आज आप सब पर भारी पड़ेंगे।
उपाय- मीठा बांटें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising