आज का राशिफल 25 अगस्त, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Tuesday, Aug 25, 2020 - 06:33 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। अपनी नम्र वाणी से अपने अधिकारियों का मन जीत लेंगे। अपने द्वारा लिए गए कुछ गलत फैसलों को ले कर आज पछताना पड़ सकता है।
उपाय- गुड़ जल में प्रवाह करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आर्थिक स्थिति में उताव-चढ़ाव रहेगा। सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, अपना ध्यान रखें। नौकरीपेशा लोगों को किसी विवाद का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- सोमवार का व्रत रखें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। अपने अहम पर काबू रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए मन एकाग्र करने की ज़रूरत है। अपनी सोच से अपने मित्रों के विचारों को बदलने की कोशिश करेंगे।
उपाय- पीपल के पेड़ की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शोध के कार्यों से जुड़े लोगों के लिए उत्तम दिन रहेगा। विदेशी भाषा को सिखने में रुचि दिखायेंगे। ससुराल से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
उपाय- तुलसी की माला धारण करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। अपने व्यवसाय को ले कर कुछ तनाव में आ सकते हैं। बनते कामों में रुकावट आएगी। फालतू की बहस से दूर रहें। किसी को पुराना दिया हुआ पैसा वापिस मिल सकता है।
उपाय- गाय को हरा चारा खिलायें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। कला से जुड़े व्यक्तियों को उपलब्धि मिलने की संभावना है। आलस्य के कारण कुछ कार्यों में रूकावट आएगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। अधिक मीठा खाने के कारण मधुमेह के लक्षण दिख सकते हैं।
उपाय- चींटियों को आटा दें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। यात्रा से व्यापार में लाभ मिलेगा। नयी नौकरी के लिए आवेदन दे सकते हैं, परिणाम अनुकूल मिलेंगे। संतान के स्वास्थ्य को ले कर कुछ चिंतित हो सकते हैं।
उपाय- गणेश आराधना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कोर्ट-कचहरी में विजय प्राप्त होगी। अगर आज कोई नया काम शुरू किया हो तो शुरुआत धीमी रहेगी। किसी रिश्तेदार के घरेलू मामलों में हस्तक्षेप करने के कारण मन विचलित हो सकता है।
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। प्रॉपर्टी खरीदने पर विचार कर सकते हैं। भाई से किसी बात पर मतभेद हो सकता है। अनचाहे मेहमान के घर में आने से अपने कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में विघ्न पड़ेगा।
उपाय- मीठा खा कर घर से बाहर निकलें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising