आज का राशिफल 14 अगस्त, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Friday, Aug 14, 2020 - 07:49 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक ज़िम्मेदारी बढ़ेगी। निजी जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- लाल मुंह वाले बन्दर को गुड़ खिलाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। विचारों और भावनाओं की कश्मकश में आज भावनाओं की विजय होगी। किसी रिश्तेदार की वजह से नुकसान उठाना पड़ सकता है।
उपाय- माता का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। घर के बुजुर्गों की सलाह न मानने का परिणाम भुगतना पड़ सकता है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। व्यवसाय में किसी नए अनुबंध में बंध सकते हैं, जिस से भविष्य में लाभ मिलेगा।
उपाय- केसर का तिलक लगाएं।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। संतान की संगत पर ध्यान देने की ज़रूरत है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के सहकर्मी के सहयोग न मिलने के कारण ज़िम्मेदारी बढ़ेगी।
उपाय- काले और नीले रंग का परहेज़ करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। दिन खुशनुमा निकलेगा। अपनी वाकपटुता से अपने अधिकारियों से सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।
उपाय- फिटकरी से दांत साफ़ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। किसी सामाजिक गतिविधि में भाग लेने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ खरीदारी करने जा सकते हैं। खर्चों पर अंकुश लगाने की ज़रूरत है।
उपाय- साफ सुथरे कपड़े पहने।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। सोचे हुए सभी लक्ष्य आज पूरे होंगे। छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। आज अपने व्यस्त दिनचर्या से अपने लिए थोड़ा समय चुराने का मौका मिलेगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा।
उपाय- तिल दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मेहनत के उचित परिणाम नहीं मिलने के कारण मन उदासीन होगा। किसी पर क्रोध न करें, ऐसा कर के आप अपना ही नुकसान करेंगे।
उपाय- लोहा दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना है। व्यवसाय में लंबे समय से चली आ रही रूकावट दूर होगी। भाईयों-बहन में मतभेद हो सकता है।
उपाय- मंगलवार को मीठा बांटे।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising