आज का राशिफल 10 जुलाई, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Friday, Jul 10, 2020 - 06:18 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि सूर्य देव करते हैं। नयी ज़िम्मेदारी मिलेगी, जिसका भविष्य में भरपूर लाभ मिलेगा। आर्थिक समस्या ख़ुद ब ख़ुद दूर होती नज़र आएगी। पेट से सम्बंधित समस्या आप को परेशान कर सकती है।
उपाय- पिता को कोई उपहार दें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि चन्द्र देव करते हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। माता का सहयोग मिलेगा। नये मित्र बनेंगे। व्यापार में उन्नति होगी। आर्थिक स्थिति में बदलाव आ सकता है।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि बृहस्पति देव करते हैं। शिक्षा सम्बन्धी कार्यों में सफ़लता मिलेगी। अपनी नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करने का सबसे उपयुक्त समय है। मन को एकाग्र करने की कोशिश करें।
उपाय- माथे पर केसर लगायें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि राहु देव करते हैं। अति महत्वाकांक्षी होना हितकर नहीं होगा। सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। घर में कोई नया इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ख़रीद सकते हैं।
उपाय- ससुराल से सम्बन्ध अच्छे रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि बुध देव करते हैं। ज्यादा गहरी सोच आपकी कार्य क्षमता को कम कर सकती है। लक्ष्य बना कर काम करने से सफ़लता मिलेगी। मित्रों का साथ मिलेगा।
उपाय- कन्याओं को मीठा खिलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि शुक्र देव करते हैं। प्रेम प्रसंग अपने चरम पर होंगे, ऐसे जोड़ें परिणय सूत्र में बंधने का विचार भी बना सकते हैं। गृहस्थ जीवन में आई परेशानियों को दूर करने का सबसे उत्तम समय है।
उपाय- इत्र लगायें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि केतु देव करते हैं। मामा या भांजे दोनों में से किसी एक को कान में समस्या हो सकती है। कोई नया काम शुरू करने से पहले घर के बड़े-बुजुर्ग से सलाह ज़रूर लें।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि शनि देव करते हैं। पिता-पुत्र में मतभेद हो सकता है, पीढ़ी के अंतर को खत्म नहीं किया जा सकता परन्तु एक दूसरे की भावनाओं को समझने का प्रयत्न ज़रूर किया जा सकता है। रक्तचाप की समस्या हो सकती है।
उपाय- काले कपड़े दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि मंगल देव करते हैं। घर की साज-सज्जा में खर्चा करेंगे। व्यापार के विस्तार में दोस्तों से मदद मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय प्राप्त होगी।
उपाय- मंगलवार को मीठा दान करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising