आज का राशिफल 25 जून, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Thursday, Jun 25, 2020 - 07:43 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि सूर्य देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए उत्तम दिन है। सरकारी नौकरी में मान सम्मान बढ़ सकता है। पुत्र के साथ अनबन हो सकती है।
उपाय- गुड़ खा कर घर से निकलें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि चन्द्र देव करते हैं। शत्रु से सावधान रहें, हानि पंहुचा सकते हैं। मन विचलित होने से शिक्षा में रूकावट आ सकती है। मन बैचैन रहेगा। अनिंद्रा की परेशानी हो सकती है।
उपाय- चांदी के गिलास में पानी पिएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि बृहस्पति देव करते हैं। धार्मिक कामों में रूचि बढ़ेगी। यात्रा का योग बनता है। समय के साथ अपने विचारों में खुलापन लाने की जरुरत है।  
उपाय- पीपल की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि राहु देव करते हैं। नए मित्र बनेंगे। सांझेदारी में कोई भी काम शुरू न करें। अहंकार से बचें वर्ना परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अचल संपत्ति को ले कर परिवार से बहस हो सकती है।
उपाय- काले कुत्ते को रोटी दें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि बुध देव करते हैं। मित्रों के बहकावे में आ कर उत्तेजित न हों, अपनी सोच-समझ का इस्तेमाल करके ही कोई कदम उठाएं। किसी को भी कर्जा न दें। आज व्यापार थोड़ा मंदा रहेगा।
उपाय- पक्षियों को दाना दें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि शुक्र देव करते हैं। विदेश यात्रा का योग है। घर में धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आय के स्त्रोत बढेंगे।
उपाय- गाय की सेवा करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि केतु देव करते हैं। पारिवारिक व सामाजिक दोनों जगह स्थिति अच्छी बनेगी। पैसों के लेन देन से फायदा मिलेगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलने की सम्भावना है। यात्रा का योग बनेगा पर यात्रा रद्द करनी पड़ सकती है।
उपाय- कान में सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि शनि देव करते हैं। किसी भी क़ानूनी पचड़े में न पड़ें। दुर्घटना का भय लगा रहेगा। कोई काम बनते-बनते बिगड़ सकता है।
उपाय- काले रंग के कपड़े न पहनें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि मंगल देव करते हैं। मन विचलित रहेगा। आलस्य से घिरे रहेंगे। जिस कारण कोई नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।
उपाय- मीठा खा कर घर से निकलें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising