आज का राशिफल 24, मई 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Sunday, May 24, 2020 - 09:34 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक- 1 
1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 1 होता  है। मूलांक 1 के स्वामी सूर्य देव है। आप दृढ़ इच्छाशक्ति वाले व्यक्ति है। आज आप स्वतंत्र रूप से काम करना पसंद करेंगें। साहस से भरा है आपका आज का दिन। दाम्पत्य जीवन मे परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय- दिन में गुड़ का सेवन न करें।

मूलांक-2 
2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है। मूलांक 2 के स्वामी चन्द्र देव है। आज के दिन  दूसरों के प्रति सहानुभूति बढ़ेगी। किसी प्रेम संबंध की आज आपके जीवन मे शुरुआत हो सकती है। मन विचलित रहेगा। नकदी की कमी हो सकती है। बहुओं को सास से बहस नजर अंदाज करनी चाहिए। 

उपाय- आज के दिन पानी भरपूर मात्रा में पिए। 

मूलांक-3 
3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है। मूलांक 3 के स्वामी ब्रहस्पति देव है। आज आपको किसी को सलाह देने का काम करेंगे। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी। जीवन साथी से लाभ प्राप्त होगा। प्रेम संबंध मधुर होंगे।

उपाय- पीपल के पेड़ पे जल चढ़ाए।

मूलांक-4  
4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 4 है। मूलांक 4 के स्वामी राहु देव है। भौतिक सुख अच्छे बने रहेंगे। आज कोई प्रेम प्रस्ताव भी आपकी ज़िंदगी मे दस्तक दे सकता है। कोई गलत काम करने से बचें, आरोप लगने की संभावना बन रही है।

उपाय- हनुमान चालिसा का पाठ करें।

मूलांक- 5 
5, 14 और 23 दिनांक को जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 है। मूलांक 5 के स्वामी बुध देव है। आपकी तर्कशक्ति वाणिज्य क्षेत्र में आपको सफलता दिलाएगी। सरकारी नौकरी के लिए दिन अच्छा है। विवाह योग्य जातको के लिए कोई प्रस्ताव आ सकता है। विधार्थियों के लिये शिक्षा में रुकावट उत्पन्न होगी। 

उपाय- दही का सेवन करें।

मूलांक- 6
6, 15 और 24 दिनांक को जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 है। मूलांक 6 के स्वामी शुक्र देव है। मूलांक 6 वाले आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होते हैं। आज आपका दिन बाहरी चकाचौंध की तरफ झुका रहेगा। विलासता प्रभावी दिन बितेगा। ग्लेमर से जुड़े कामों की ओर रुझान बन सकता है। 

उपाय- मां लक्ष्मी की आराधना करें।


मूलांक- 7 
7, 16 और 25 दिनांक को जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 है। मूलांक 7 के स्वामी केतु हैं। आप चीज़ों की गहराई तक चले जाते है जो आज आपकी मानसिक परेशानी का कारण बन सकती है।  संगीत कला में रुचि बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन में चल रहा मन मुटाव कम होगा। कारोबार क्षेत्र में रुकावट मिल सकती है।

उपाय- कुते को रोटी खिलाए।


मूलांक- 8 
8, 17 और 26 दिनांक को जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 है। मूलांक 8 के स्वामी शनि देव है। आज का दिन कुछ संघर्षमय रहेगा। भौतिक सुखों की ओर ज्यादा आकर्षित होकर दिन की परेशानियों को ओर न बढ़ाये। मकान का सुख बन रहा है। प्रेम संबंध में ज्यादा आसक्ति व भरोसा न करें।

उपाय- माता पिता का आशीर्वाद ले दिन अच्छा बितेगा।    
 
मूलांक- 9 

9, 18 और 27 दिनांक को जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 है। मूलांक 9 के स्वामी मंगल देव है। आज का आपका दिन सुखमय बितेगा। सामाजिक कार्यो में रुचि पड़ेगी। जीवन साथी की सेहत में कमी के आसार बन रहे है । अपने गुस्से पे काबू रखें। आज के दिन व्यायाम से दिल व दिमाग दोनों में स्फूर्ति का अनुभव होगा।

उपाय- हनुमान मंदिर में माथा टेंके।

 

Jyoti

Advertising