अनंत चतुर्दशी 2021: इस दिन श्री हरि ने की थी 14 लोकों की रचना

Thursday, Sep 16, 2021 - 01:41 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
10 सितंबर से इस वर्ष का गणेशोत्सव प्रारंभ हो चुका है, जिसका अंत 19 सितंबर यानि अनंत चतुर्दशी के दिन होगा। जहां इस दिन गणेश भगवान की प्रतिमा का विसर्जन होता है तो वहीं इस दिन भगवान विष्णु जी की पूजा की जाती है। इस दिन से जुड़ी धार्मिक मान्यता के अनुसार अनंत चतुर्दशी महाभारत काल की शुरुआत हुई थी। जिस युग में श्री हरि विष्णु ने श्री कृष्ण का अवतार धारण किया था। इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि इसी दिन यानि अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान अनंत ने सृष्टि के आरंभ में 14 लोकों की रचना की थी। कौन से हैं वो 14 लोक। आइए जानते हैं यहां- 

भगवान श्रीहरि विष्णु द्वारा निर्मित चौदह लोक-
1. तल, 2. अतल, 3. वितल, 4. सुतल, 5. तलातल, 6. रसातल, 7. पाताल, 8. भू, 9. भुवः, 10. स्वः, 11. जन, 12. तप, 13. सत्य, 14. मह

भगवान् श्रीहरि विष्णु के चौदह नाम-
1. अनंत, 2. ऋषिकेश, 3. पद्मनाभ, 4. माधव, 5. वैकुंठ, 6. श्रीधर, 7. त्रिविक्रम, 8. मधुसुदन, 9. वामन, 10. केशव, 11. नारायण, 12. दामोदर, 13. गोविन्द, 14. श्रीहरि

धार्मिक मान्यता है कि इन लोकों का पालन और रक्षा करने के लिए वह यानि भगवान स्वयं भी 14 रूपों में प्रकट हुए थे, जिससे वे अनंत प्रतीत हुए। अतः अनंत चतुर्दशी का व्रत भगवान विष्णु को प्रसन्न और अनंत फल पाने के लिए किया जाता है। 

इसके अतिरिक्त इस दिन व्रत रखने के अलावा इस दिन श्री विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करना अत्यंत लाभकारी होता है। तथा इसका पाठ करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। 

इतना ही नहीं इस दिन विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करने से धन-धान्य, सुख संपदा और संतान आदि की कामना पूरी होती है। यही कारण है कि भारत के कई राज्यों में इस व्रत का अधिक प्रचन है। 

Jyoti

Advertising