Amla Navami 2021: आज के दिन करेंगे ये उपाय तो बढ़ेगी घर में सुख-समृद्धि

Friday, Nov 12, 2021 - 03:48 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
सनातन धर्म में पेड़-पौधों का अधिक महत्व है। यही कारण है धार्मिक शास्त्रों में विभिन्न पेड़-पौधों की पूजा के लिए विशिष्ट दिन दिए गए। इन्हीं में से एक दिन है अक्षय नवमी का। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आंवला नवमी पर्व मनाया जाता है, जिसके उपलक्ष्य में आंवला पूजन किया जाता है। धार्मिक मान्यता है आंवला नवमी के दिन आंवला पूजन के साथ-साथ कई तरह के धार्मिक कार्य, जप, दान आदि करने चाहिए, ऐसा कहा जाता है ऐसा करने वाले जातक को अपने जीवन के समस्त दुखों से छुटकारा मिलता है।तो वहीं वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों का अधिक महत्व है। इसमें कहा गया है कि प्रत्येक व्यक्ति को ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने चाहिए। इतना ही नहीं इसमें पेड़ पौधे से जुड़े कई उपाय भी बताए गए हैं। तो आइए आंवला नवमी के इस शुभ अवसर पर जानता हैं आंवला पेड़ से संबंधित खास उपाय, जिन्हें करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-सौभाग्य की वृद्धि होती है।  

धार्मिक मान्यता के अनुसार आंवला नवमी के आंवला पूजा करने से व्यक्ति की  हर मनोकामना पूरी होती है, साथ ही साथ अगले जन्म तक अक्षय फल प्राप्त होते हैं। 

कहा जाता है पीपल और केले के पेड़ के अलावा आंवले के पेड़ की पत्तियां में भगवान श्री हरि विष्णु, शिव और देवी लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए जो इसकी विधि वत रूप से पूजा करता है उस पर देवी लक्ष्मी और श्री हरि विष्णु की कृपा होता है। 

मान्यता है कि आंवला नवमी के दिन आंवला पेड़ के नीचे बैठकर पूरे परिवार के साथ भोजन करने से लाभ प्राप्त होता है, तथा घर में समृद्धि बनी रहती है। कहा जाता है अगर खाना खाते समय आंवले की पत्ती गिर जाती है, तो इसे साक्षात भगवान विष्णु का आशीर्वाद माना जाता है। 
 
मान्यता के अनुसार आंवला पूजन के दिन भगवान विष्णु जी को आंवला जरूर अर्पित करना चाहिए। मान्यता है कि सृष्टि निर्माण के लिए ब्रह्मा जी के आंसुओं से आंवला पेड़ उत्पन्न हुआ था और इसे पृथ्वी का पहला फल माना जाता है। अतः इस दिन भगवान की पूजा करते समय भोग में आंवला जरूर चढ़ाएं। 

आंवला नवमी पर किया गया दान, ब्राह्मणों को भोजन से धन-संपदा, सुख-शांति में बढ़ोत्तरी होती है। 

इन उपायों के अतिरिक्त इस दिन नई चीजों की खरीदारी करना शुभ है। खासतौर पर सोना-चांदी आभूषण, जमीन आदि खरीदने से भौतिक चीजों में वृद्धि होती है।  हर व्यक्ति को आंवला नवमी के दिन आंवले का सेवन करना चाहिए।

Jyoti

Advertising